खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बीकानेर : पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन
समता की साधना का अनूठा प्रयोग - अभिनव सामायिक
तेरापंथ युवक परिषद्, गंगाशहर
समता की साधना का अनूठा प्रयोग-अभिनव सामायिक
गंगाशहर 06 सितम्बर 2021। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर ने जैनों के प्रमुख पर्व पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन अभिनव सामायिक का आयोजन किया। साध्वीश्री पावन प्रभा जी के सान्निध्य में कुल 700 सामायिक हुई। परिषद् अध्यक्ष विजेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की 350 शाखाएं पूरे देश मे प्रतिवर्ष पर्युषण महापर्व के दौरान अभिनव सामायिक का आयोजन करवाती है। कार्यक्रम में महिला मण्डल, कन्या मण्डल, किशोर मण्डल और सम्पूर्ण समाज का विशेष श्रम नियोजित हुआ।
साध्वीश्री पावन प्रभा जी ने अपने पावन उद्बोधन में बताया कि जैन धर्म मे सामायिक का विशेष महत्व माना जाता है। सामायिक को समता की साधना और आत्मा को निर्मल करने का महत्वपूर्ण उपक्रम बताया गया है। सामायिक में व्यक्ति 48 मिनट के लिए सारे सांसारिक कार्याे का त्याग करके आध्यात्म साधना में लीन हो जाता है।
मंत्री देवेन्द्र डागा ने बताया कि समाज में आध्यात्मिक विकास हेतु तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगित अनुसार हमारी संस्था समय-समय पर ऐसे कार्य आगे भी करती रहेगी। ये सारी जानकारी कार्यक्रम प्रभारी मांगीलाल बोथरा ने दी।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...