खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
सा रे गा मा संगीत सौगात में गूंजे नगमे और कलाकारों का सम्मान
बीकानेर 6 सितम्बर | सद्भावना संगीत कला केंद्र की तरफ़ से आनन्द निकेतन में सा रे गा मा संगीत सौगात, पशु-पक्षियों, पेड़ों, बेटियों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसमें राजस्थानी बाल कलाकार सौम्या सोनी (कम उम्र में नेत्रदान की घोषणा करने वाली) का सम्मान किया गया | मुख्य अतिथि भारत प्रकाश श्रीमाली ने नन्ही बालिका सौम्या के अदम्य साहस की सराहना करते हुए बताया कि नेत्र दान महादान होता है | इस बच्ची के संस्कारों ने इसे पल्लवित-पुष्पित किया है | सभी गायक कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए श्रोताओं से आग्रह किया कि पशु-पक्षियों की सेवा करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए | कार्यक्रम में समुन्द्रसिंह राठौड़, अनवर अली रंगरेज, एडवोकेट संतनाथ ने भी अपने विचार प्रकट किए |
कार्यक्रम का शानदार संयोजन हमारे शहर के जाने-माने साहित्यकार, उद्घोषक संजय पुरोहित ने किया | गीतों की मनमोहक प्रस्तुति इकरामूदीन कोहरी, हेमलता तिवारी, गोपा मंडल, लालचंद, नरेन्द्र खत्री, योगेश खत्री, रवि चौहान, सिराजुदीन खोखर, नवलसिंह खंगारोत, एम.रफीक कादरी, करण सिंह, शाकिर पठान, अहमद हारून कादरी, अनीस अहमद, मनोज तिवारी आदि गायक कलाकारों ने भावमयी गीतों की प्रतुती दी | अमानत अली कोहरी एवं विजयसिंह शेखावत ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया |
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...