खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 4 सितम्बर को
बीकानेर 3 सितम्बर | राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में अखिल भारतीय श्री राम काव्य मंच द्वारा आयोजित श्री राम की महिमा, उदारता, शक्ति और शील-सौन्दर्य का वर्णन करते हुए बीकानेर जिले के रचनाधर्मियों की रचनाओं की प्रस्तुति हेतु काव्य पाठ 04 सितम्बर दोपहर 3 बजे सुदर्शनाकुमारी कला दीर्घा, नागरी भण्डार में आयोजित किया गया है |
कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि इस हेतु प्रतिभागी किसी अन्य कवि की कविता या गीत जो श्री राम के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित हो उसे प्रस्तुत कर सकते हैं | इस प्रतियोगिता में उम्र का कोई बंधन नहीं है | प्रतियोगिता का पंजीकरण निशुल्क है | स्वरचित कविता प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएगी | कविता वाचक को 2.5 मिनट से 4 मिनट का समय दिया जाएगा | कविता बिना किसी पठनीय सामग्री की सहायता के सुनानी होगी | यदि कविता गेय है तो इसमें किसी प्रकार के वाध्य-यंत्र या ताल का सहारा नहीं लिया जा सकता, न हीं कान में इयर फोन लगाया जा सकता है |
कार्यक्रम अध्यक्ष कवयित्री कृष्णा आचार्य ने बताया कि तुलसीदास रचित रामचरितमानस के किसी भी काव्यांश को शामिल नहीं करना है | इसी प्रकार ऐसी कोई भी कविता जिसमें श्री राम की महिमा की झलक न हो उसे प्रतियोगिता में नहीं पढ़ना है | सचिव बाबूलाल छंगाणी ने बताया कि जो प्रतिभागी अब भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहे वह नागरी भण्डार से फॉर्म भरकर अपना एक पासपोर्ट साईज फोटो लगाकर वहीं आज सबह 11 बजे तक जमा करा सकते है | यह विराट प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी- जिला स्तर पर, प्रांत स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर | जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे प्रतिभागी प्रांत स्तर पर भाग ले सकेंगे | जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जो कविता या गीत सुनाया गया है व्ही गीत प्रांत व राष्ट्रीय स्तर पर सुनाना होगा |
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...