खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
news photo-video screen shot khulasa
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीकानेर : गोचर में प्रदर्शन, ग्रामीण रोष में, प्रशासन - पुलिस जाब्ता मुस्तैद
देखें वीडियो
- video screen recorder khulasa
बीकानेर। ग्राम पंचायत और प्रशासन के बीच लम्बे समय से गजनेर की मोडिया मानसर की रोही में गोचर के सीमाज्ञान पैमाइश को लेकर चल रहे विवाद ने लोगों मे रोष बढ़ा दिया है। इस प्रकरण में आज गोचर में काफी महिला एवं पुरुष ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। लोग आस पास के गांवों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना बता रहे है। इस मामले में महिला सरपंच गीता कुम्हार और पूर्व सरपंच जेठाराम कुम्हार सहित ग्रामीण 201 दिन से जो मांग धरना देकर गोचर की पैमाइश करने की करते आ रहे हैं, लेकिन सोमवार को धरने में लोगों ने तब आक्रोश प्रदर्शित किया जब बिना पैमाइश किये एक निजी कम्पनी महिंद्रा सोलर पॉवर के विद्युत कनेक्शन को लेकर उपखण्ड अधिकारी के आदेश प्राप्त कर प्रशासनिक अमले ने तीन पुलिस थानों के गजनेर, कोलायत एवं बज्जू के सहयोग से गोचर भूमि में विद्युत टॉवर लगाने के प्रयास किए। ऐसे में मौके पर महिला सरपंच सहित ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। इस पर एकबारगी मौके पर काम रोका गया। इस बीच महिला सरपंच के साथ पुलिस की महिला सिपाहियों ने धक्का मुक्की की एवं दुर्व्यवहार किया। इस प्रकरण को लेकर पूर्व प्रधान जयवीरसिंह भाटी, सरपंच एसोशिएशन अध्यक्ष जयसिंह भाटी की सक्रियता से और मौके पर ग्रामीणों के गतिरोध से देर रात तहसीलदार ने गोचर की पैमाइश के आदेश भी अफरा तफरी में जारी कर दिए और मामला शांत करने की कोशिश की पर मामला महिला सरपंच के अपमान के बाद तूल पकड़ता दिख रहा है। महिला सरपंच के साथ बदसलूकी को लेकर आज सम्पूर्ण गजनेर बाजार के व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखकर पुलिसिया कार्यवाही का विरोध किया। आज के प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासनिक अमले ने भी पूरी तैयारी कर ली है मौके पर 4 थानों कोलायत, बज्जू, गजनेर और नाल थाना का जाब्ता मौजूद हैं वहीं गजनेर पुलिस थाने में आर ए सी की दो बसें भरकर पहुंच चुकी है। पूर्व प्रधान भाजपा नेता जयवीरसिंह भाटी ने कहा है कि जब तहसीलदार ने आदेश कर दिया है गोचर की सीमाज्ञान (पैमाईश) करवाई जावे, और पटवारी, गिरदावर को आदेश जारी कर दिए हैं तो पहले जनहित में गोचर की पैमाइश करवाई जाए उसके बाद दूसरे प्रशासनिक आदेशों की पालना की जाए। सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष प्रतिनिधि जयसिंह भाटी के मुताबिक चुनी हुई जनप्रतिनिधि महिला सरपंच गीता कुम्हार के साथ बदसलूकी हम सहन नहीं करेंगे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकानेर, जिला कलक्टर बीकानेर से दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे। अभी की स्थिति तक गोचर में गतिरोध जारी है, प्रशासन, पुलिस जाब्ता और ग्रामीण आमने सामने है नारेबाजी जारी है, प्रशासन विद्युत टॉवर लगाने पर अड़ा है तो ग्रामीण गोचर की पैमाइश के आदेशों की पालना की मांग कर रहे हैं।
✍🏻
based on khulasa
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...