खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
अभिनव राजस्थान पार्टी बीकानेर कृषि बीमा को लेकर किसानों के हित में अभियान चलाएगी
अभिनव राजस्थान पार्टी बीकानेर किसानों के हित मे जल्द ही एक अभियान चलाने जा रही हैं।जिसमे कृषि बीमा से होने वाले नफा-नुकसान की जानकारी प्रत्येक जिले किसानों को नुक्कड़ सभाओं के रूप में दी जाएगी। अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने कृषि बीमा एवं क्लेम के बारे में स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फ़सल बीमा का जिस तरह प्रचार किया जा रहा है , वैसा कुछ धरातल पर होता नहीं है । यह बीमा केवल कम्पनियों के हित में होता है । प्रीमीयम और क्लैम के बीच में अंतर इस तरह से रखा जाता है कि कम्पनी को घर बैठे फ़ायदा हो जाता है ।
बीमा करवाते समय प्रचार करवाने वाले रथ और अधिकारी फ़सल का नुक़सान होने पर दिखाई नहीं पड़ते हैं और न ही क्लैम के लिए लोगों को जागरूक करने आते हैं । उस समय कम्पनी लोग फ़ोन भी नहीं उठाते हैं । किसान ठगे रह जाते हैं । थोड़ा बहुत क्लैम भी अगर मिलता है तो वह दो तीन साल में किसान के पास पहुँचता है जो उस सीज़न की भरपाई में काम नहीं आता है ।
बीमा कम्पनियाँ प्रीमीयम की तारीख़ तो फ़िक्स करके रखती हैं पर क्लैम की तारीख़ फ़िक्स नहीं करती है । यह सरासर धोखा है । इस खेल में केंद्र और राजस्थान की सरकारें शामिल होती हैं जो अपना हिस्सा देने में देरी करती हैं और कम्पनियों को छल करने का अवसर मिल जाता है ।
हम यह चाहते हैं कि अगर प्रीमीयम जमा करने की आख़िरी तारीख़ 31 जुलाई है तो किसानों को क्लैम का पैसा देने की आख़िरी तारीख़ 30 नवम्बर क़ानूनन होनी चाहिए । हमारी पार्टी इस मुद्दे पर सड़क से लेकर न्याय के मंदिर तक संघर्ष करेगी ।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...