खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
नगरसेठ और अन्य मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन पालना के साथ श्रद्धालुओं का प्रवेश
देखें चार वीडियो
वीडियो न्यूज राजेश छंगाणी
आज लगभग 80 दिनों के बाद भगवान लक्ष्मी नाथ एवं बीकानेर शहर के प्रमुख और बड़े मंदिरों के पट प्रभु दर्शनार्थ भक्तों के लिए खुले। लक्ष्मीनाथ मंदिर हो नागणेची माताजी हो देशनोक की माता जी हो पूनरासर हनुमान जी मंदिर हो बीकानेर रसिक शिरोमणि मंदिर हो चाहे संकट मोचन हनुमान जूनागढ़ के पास सभी बड़े मंदिरों में आज भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने गाइडलाइन की पालना की।
बुधवार को प्रशासन ने जिले के मंदिरों को खोलने के आदेश जारी किए। वही लक्ष्मीनाथ मंदिर में भगवान लक्ष्मी नाथ के दर्शन कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ करे का संदेश भी पुजारी मंडल ने दिया। बताया गया कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले के प्रति कार्रवाई हो सकती है। सभी मंदिर पर रहेगी प्रशासन की नजर। सरकार कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने वाले मंदिरों को कर सकती है पुनः बंद।
भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर में भोग और आरती का समय
लक्ष्मी नाथ मंदिर में सुबह 5:00 से सायं 4:00 तक खुलेंगे मंदिर
4:00 बजे के बाद मंदिरों में कपाट रहेंगे बन्द
हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर मास्क और सैनिटाइजर करवा कर ही भक्तों को पंक्तिबद्ध मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...