खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
गौपालकों की आय बढ़ेगी : गोमूत्र से कीट नियंत्रक व गोबर खाद बनाने का एमओयू
- वेटेनरी विवि व राजस्थान गो सेवा परिषद मिलकर करेंगे काम। बीकानेर वेटरनरी विवि ओर राजस्थान गो सेवा परिषद गोपालकों को गोबर गोमूत्र का पैसा दिलाने के लिए गोबर से खाद व गोमूत्र से किट नियंत्रक बनाने का प्रदेशभर में गोपालकों को प्रशिक्षण देंगे। इस आशय का कुलपति डॉ विष्णु शर्मा के साान्निध्य में विवि के प्रसार निदेशालय औऱ मानव संसाधन निदेशालय के साथ परिषद का एमओयू किया गया है। इस एमओयू के तहत प्रदेश में गोपालकों की विषय के प्रति जागरुकता, प्रशिक्षण और उत्पादन और विपणन प्रणाली विकसित की जाएगी। इस मौके पर आयोजित समारोह में कुलपति ने कहा कि इस एमओयू को फलीभूत करने के किए कार्य योजना का प्रारूप पहले बनाया गया है। यह विवि का भी उद्देश्य है कि गोपालक आर्थिक रूप से समृद्ध बने। उन्होंने परिषद के उद्देश्यों और कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर परिषद के गजेंद्र सिंह सांखला ने परिषद के उद्देश्यों ओर कार्यों की जानकारी दी। एमओयू पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर कर पत्रावली का आदान प्रदान किया। इस मौके पर परिषद क सचिवे अजय पुरोहित, उपाध्यक्ष रिद्धकरण सेठिया, राजेश बिन्नानी, मन्नू बाबू सेवग, विवि की तरफ डॉ आर के धूड़िया, डॉ त्रिभुवन शर्मा शामिल हुए।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...