खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
सीबीएसई : घटे सिलेबस से दो बार में होगी परीक्षाएं
बदली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम स्कीम
नई दिल्ली । कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे शैक्षणिक सत्र के दौरान बाधित हो रही नियमित पढ़ाई के बीच देश भर के स्टूडेंट्स की वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षाओं के
लिए सिलेबस घटाने की लगातार बढ़ रही मांग के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अगले वर्ष की 10वीं औऱ 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्पेशल एसेसमेंट स्कीम की घोषणा की है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सीबीएसई ने सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को दो हिस्सों में घटाये गये सिलेबस के आधार पर आयोजित करने की घोषणा आज, 5 जुलाई 2021 को की।
कक्षा 10 के लिए नई परीक्षा योजना
कक्षा 10 के सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2022 को
लेकर घोषित नई परीक्षा योजना के अनुसार 9वीं और 10वीं कक्षाओं के लिए इंटर्नल एसेसमेंट के अंतर्गत तीन पीरियॉडिक टेस्ट, पोर्टफोलियो और प्रैक्टिकल वर्क/ स्पीकिंग लिसनिंग एक्टिविटी / प्रोजेक्ट आयोजित किये जाएंगे। ये सभी बोर्ड द्वारा पहले से निर्धारित वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले टर्म 1 और टर्म 2 के अतिरिक्त होंगे। वहीं, 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए टर्म 1 की समाप्ति के बाद बोर्ड द्वारा
नवंबर दिसंबर 2021 के दौरान 4 से 8 सप्ताह के भीतर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के लिए सीबीएसई बोर्ड 10वीं डेटशीट 2021-22 बाद में जारी की जाएगी। कक्षा 12 के लिए नई परीक्षा योजना
इसी प्रकार, 11वीं और 12वीं के लिए इंटर्नल एसेसमेंट में टॉपिक या यूनिट टेस्ट, एक्सप्लोरेट्री एक्टिविटी, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क शामिल होंगे, जो कि पूरे सत्र के दौरान चलेंगे और पहले से निर्धारित वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले टर्म 1 और टर्म 2 के अतिरिक्त होंगे। कक्षा 12
के स्टूडेंट्स के लिए भी टर्म 1 की परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2021 के दौरान 4 से 8 सप्ताह के भीतर होंगी। इन परीक्षाओं के लिए सीबीएसई बोर्ड 12वीं डेटशीट 2021-22 बाद में जारी की जाएगी। इसके बाद, टर्म 2 की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएंगी।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...