*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
स्व. श्री गोकुल प्रसाद जी पुरोहित बीकानेर ही नही अपितु पूरे राजस्थान के श्रमिक नेता थे
पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि
स्व. श्री गोकुल प्रसाद जी पुरोहित बीकानेर ही नही अपितु पूरे राजस्थान के श्रमिक नेता थे। जीवन के आरंभिक काल मे उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलनों में अपना योगदान दिया। स्वतंत्रता प्राप्ती के पश्चात उन्होंने मेवाड़ में किसानों मजदूरों के लिए संघर्ष कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनके सामाजिक , आर्थिक शैक्षणिक उत्थान में महती भूमिका निभाई ,उनकी से प्रभावित हो कर जनता ने उन्हें पहले अपना प्रधान चुना और फिर विधायक । श्री पुरोहित का जनकल्याण का कार्य निरंतर जारी रहा । 60 के दशक के मध्य में श्री पुरोहित ने बीकानेर की ओर रुख किया । यहां आकर उन्होंने देखा कि ये क्षेत्र राजनीतिक रूप से बहुत पिछड़ा है और यहां के मूल निवासी भी आर्थिक औऱ राजनेतिक रूप से सम्पन नही है यह देखकर उनको बहुत पीड़ा हुई और उन्होंने अपने लोगो के बीच रहकर उनका उत्थान करने का निश्चय किया इसके लिए उन्होंने युवाओं की एक टीम तैयार की ओर उनको राजनीतिक पदों पर आसीन करवाया स्वयं बीकानेर से विधायक बने तथा सरकार का ध्यान बीकानेर की समस्याओं की ओर आकर्ष करवाया। बीकानेर को विभिन्न क्षेत्रों में अब सरकारी लाभ मिलने लगा युवा वर्ग सरकारी नोकरियों में पदासीन होने लगे, सामाजिक कार्यकर्मो ,
विवाह इत्यादि में सरकारी सुविधाएं मिलने लगी ,खिलाड़ियों के लिए पुष्करणा स्टेडियम बना , LLM , MSc सहित विभिन विषय यहां महाविधालय में प्रारंभ हुए , विश्वविद्याल की प्रथम मांग उन्होंने ने ही सरकार के समक्ष रखी थी,शहरी क्षेत्र के बेरोजगार भूमिहीनों को कृषि भूमि का आवंटन उनकी प्रमुख देंन थी, नहरी क्षेत्र के मजदूर, डेयरी कर्मचारी, भुजिया श्रमिक ,लौहा श्रमिक, टैक्सी- गाड़ा श्रमिक, बिजली कर्मचारी ,जलदाय कर्मी सभी के अच्छे दिन आगये थे क्योंकि गोकुल जी "बाबा" उनके सौ तालों की एक चाबी थे वे उनकी हर समस्या के समाधान के लिए सीधे मुख्यमंत्री तक जाते थे औऱ तबतक चैन से नही बैठते थे जब तक उन समस्या का निराकरण नही हो जाता था वे जनता के हक के लिए अपनी ही सरकार का विरोध करने से नही हिचकिचाते थे। उनके दरवाजे सभी के लिए खुले थे। उन्होंने बीकानेर में लीडरशिप डेवलप की जिसका प्रभाव वर्तमान में देखा जा सकता है।
दिनाक 6 जून 2021 को ऐसे युगपुरुष स्वतंत्रता सैनानी , मजदूर नेता, पूर्व प्रधान , पूर्व विधायक ( बीकानेर ओर भीलवाड़ा) की 35 वीं पुण्यतिथि है हम सभी उनको भावपूर्ण सादर श्रधांजलि अर्पित करते है।🙏🏻🙏🏻
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...