*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
तीन साल पहले लगाए पौधे अब बन रहे वृक्ष, पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कहा- पर्यावरण संरक्षण बेहद जरुरी
बीकानेर। आज पौधे लगाएंगे तो आगामी समय में निश्चित फायदा मिलेगा। केवल पौधरोपण करना ही नहीं उनकी सार-संभाल करना भी जरूरी है। यह बात नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने मीरा बाई धोरे के समीप गोचर भूमि में पौधरोपण के दौरान व्यक्त किए। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि शनिवार को सरेह नथानिया, मीरा बाई धोरे के समीप गोचर भूमि व सुजानदेसर स्थित केशरिया वाटिका में पौधरोपण किया गया। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि खास बात यह है उक्त तीनों स्थानों पर तीन वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे अब काफी बढ़ चुके थे तथा कुछ समय बाद वे छायादार वृक्ष बन जाएंगे। मस्त मंडल सेवा संस्थान के देवेन्द्र बैद ने बताया कि मीरा बाई धोरे के समीप गोचर भूमि पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के सान्निध्य में 400 पौधे रोपित किए गए थे। सरेह नथानिया में एक वर्ष पूर्व
पौधरोपण कार्यक्रम में रामझरोखा कैलाश धाम के महंत महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने पर्यावरण का आध्यात्मिक महत्व बताया। देवेन्द्र बैद ने बताया कि पौधरोपण के दौरान मस्त मंडल अध्यक्ष विजय मालू, मूलचन्द सामसुखा, अरिहन्त नाहटा, राजेश बोथरा, बुलाकी मारु, सौरभ मालू, सीता देवी मालू, नीतू देवी नाहटा, सोनम मालू, सुरेन्द्र सेवग, भंवरलाल गहलोत, शंभुदयाल गहलोत, जुगलकिशोर गहलोत, श्रवण गहलोत, मूलचन्द गहलोत, नथमल गहलोत, कैलाशचन्द्र गहलोत, शेरसिंह तंवर, बाबूलाल कच्छावा, केदार गहलोत, रमेश भाटी, मोहम्मद ताहिर, मधुसूदन शर्मा, मनोज गहलोत, आनन्द सोनी, तेजाराम राव, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज परिहार आदि उपस्थित रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...