*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर से खबर : अचानक हुआ जानलेवा धमाका, एक की मौत, एक घायल
बीकानेर।
जिले के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में शनिवार को युद्धाभ्यास की तैयारी में जुटे दो जवान घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही मृतक जवान का नाम परभजोत सिंह है। महाजन थाना के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के साउथ कैंप में 23 सिख बटालियन तोपाभ्यास की तैयारी कर रही थी। और टारगेट की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान पुराने असला में से कुछ ब्लास्ट हो गया जो किसी को समझ नहीं आया। इस दौरान 2 जवान घायल हो गए । जिनका उपचार करने के लिए सूरतगढ़ सेना अस्पताल में ले जाया गया । जहां सिपाही प्रभजोत सिंह पुत्र हरदीप सिंह उम्र 27 निवासी मुक्तसर साहिब पंजाब ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सिपाही जगराज सिंह पुत्र मेजर सिंह उम्र 26 निवासी शेखपुरा तलवंडी भटिंडा,पंजाब 23 सिख बटालियन का उपचार चल रहा है।
शनिवार को सुबह ही यह घटना हो गई थी। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक ने दम तोड़ दिया। महाजन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। इस मामले में मर्ग दर्ज की जायेगी।
खुलासा
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...