*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
एसपी ने नोखा थाने की कमान सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड को सौंपी
रेड अलर्ट पखवाडे के पहले ही दिन नोखा में कडी कार्रवाई पर एक्शन :
बीकानेर, । जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने नोखा में दुकानदारों को बीच बाजार में व बाद में थाने में लात-घूसों से पीटने वाले थानाधिकारी अरविन्द सिंह शेखावत तथा सब इन्सपेक्टर रणवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने लूणकरनसर के सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड को नोखा थानाप्रभारी नियुक्त किया है।
मारपीट का वीडियो वायरण होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने सोमवार को ही एसआई को तथा थानेदार अरविन्द सिंह शेखावत को मंगलवार को लाइन भेजने का आदेश जारी किया। इस मामले की जांच का काम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार को सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार नोखा के नवली गेट के पास सलुंडिया रोड पर कृषि उपकरणों की एक दुकान लोकेश सेल्स एजेन्सी सोमवार सुबह 11 बजे के बाद भी खुली हुई थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार द्वारका प्रसाद, नोखा थानाधिकारी अरविन्द सिंह पहुंच गए थे।
इन अधिकारियों ने दुकानदार को दुकान बंद करने के लिये कहा और उसका चालान काटने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दुकानदार ने चालान के रुपये नहीं होने की बात बताते हुए दुकान मालिक पवन को मौके पर आने के लिये फोन किया। दुकान मालिक पवन व रामरतन जाखड मौके पर पहुंचे।
इस दौरान बाजार में तमाशबीनों का जमघट लग गया। बाद में दोनों भाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच गाली गलौच व विवाद हुआ और नौबत दोनों के बीच हाथापाई की आ गई। तमाशबीनों ने इस विवाद का ना केवल वीडियो बनाया बल्कि उसका बाकायदा कमेंट्री करते हुए वीडियो वायरल किया। पुलिस के अनुसार हाथापाई की शुरूआत दुकानदार की ओर से हुई। दुकानदार ने थानाधिकारी के साथ दुर्रव्यवहार किया।
इस पर थानेदार अरविन्द सिंह व सब इन्सपेक्टर रणवीर सिंह व कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को लात घूसों से पीटा। उन्हें गाड़ी में डालकर थाने ले आये। थाने में भी दोनों भाईयों को जूतों, बंदूक की बट से तथा बेल्ट से जमकर पीटा गया। पुलिस ने तहसीलदार दवारका प्रसाद की रिपोर्ट पर दोनों व्यापारी भाइयों रामरतन व पवन के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
रिपोर्ट में दोनों व्यापारी भाइयों पर तहसीलदार व पुलिस अधिकारी दवारा कोविड 19 की गाइड लाइन की पालना कराने में बाधा पहुंचाने, डयूटी पर तैनात थानाधिकारी से दुर्वव्यवहार करने मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार 3 मई को लगभग 11 बजे आरोपी व्यापारी भाइयों ने ये उत्पात किया। नगर पालिका के कार्मिकों ने लोकेश सेल्सि एजेन्सी को सीज कर दिया।
जानकारी में रहे कि बीकानेर प्रशासन ने सोमवार से ही रेड अलर्ट पखवाडे के तहत कोविड गाइड लाइन का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया था। इस पखवाडे के पहले ही दिन नोखा में कडी कार्रवाई इस प्रकार व्यापारी भाइयों को तबियत से पीट कर कर दी। हालांकि पुलिस का पक्ष है कि हाथापाई की शुरूआत व्यापारी भाइयों की ओर से की गई।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...