*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
अर्जुन राम : कोरोना संकट में उम्मीद किससे - नेतृत्व का क्या अर्थ - हेम शर्मा-
यह भी पढ़ें 👇
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
- अर्जुन राम : कोरोना संकट में उम्मीद किससे - नेतृत्व का क्या अर्थ - हेम शर्मा-
कोरोना महामारी का पूरे विश्व में, देश - प्रदेश में घातक असर है। बीकानेर भी इससे अछूता नहीं है।
प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था, प्रशासन और सरकार अपने तई काम कर रहे। कई सामाजिक संगठन, सेवाभावी लोग अपने सामर्थ्य से सेवा में लगे हैं। हमारे जनप्रतिनिधियों से अगर कोई पूछे कि वे इस विडम्बना पूर्ण स्थिति में जनता के बीच हैं क्या ? सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दिल्ली में बैठकर केंद्र पर राजस्थान सरकार की ओर से कोरोना प्रबन्धन को लेकर लगाए विफलता के आरोपों का बचाव कर रहे हैं। मेघवाल को उनकी सरकार और प्रधानमंत्री की साख की चिंता है। राजस्थान और बीकानेर संसदीय क्षेत्र की जनता जाए भाड़ में। राजस्थान में चिकित्सा संसाधनों की बेशक कमी है। मेघवाल साहब आप पूर्ति करने में मदद करेंगे या आंकड़े दिखाकर विरोध। अब तक तो केंद्रीय मंत्री मेघवाल मौन साधे बैठे थे। राजस्थान में गहलोत की सरकार कोरोनो प्रबन्धन को लेकर आरोप लगाए तो जनता के साथ नहीं केंद्र सरकार के बचाव में तुरन्त आंकड़े लेकर आ गए। आज भी राजस्थान सरकार का आरोप है कि राजस्थान केंद्र के पक्षपात का शिकार है। राजस्थान के मन्त्रियों का दल दिल्ली क्यों गया ? मेघवाल जी आपका रवैया क्या है ? राजस्थान के सहयोग करने का तो नहीं है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को झूठा साबित करने का है। ऐसी राजनीति कितनी ठीक है आप जानों। राजस्थान को छोड़ो अपने संसदीय क्षेत्र को तो संभाल लो।
अब नरेंद्र मोदी की साख आपके काम नहीं आनी है। खुद की साख ही बोलेगी। नेतृत्व का अर्थ क्या दूरदर्शिता, समस्याओं का हल निकालने की दक्षता, भविष्य की चुनौतियों का सामना करने का जज्बा नहीं होता ? कहीं दिखाया आपने। ये दिन हमेशा नहीं रहने वाले। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी व प्रतिबद्धता, जनता के साथ तालमेल याद रखा जाएगा।। मेघवाल जी जनता परेशानी में है। आपकी संवेदनहीनता आपके मतदाता महसूस कर रहे हैं। राजनीतिक बयानों से कितने दिन छवि बचाकर रखोगे। आखिर सच सामने आएगा ही। तब मोदी जी काम नहीं आने है आपकी कमाई साख ही काम आएगी। चेतो डोर हाथ से खिसक रही है। गलतफहमी दिग्गजों को भी जमीन पर ले आई। बुरा मत मानिए जनता की आवाज सुनों। चापलूसो से भी गलतफहमी ही पैदा होती है। खैर आपकी समझ है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...