*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
राजस्थान में आज से 11 जिलों में 18+ आयुवर्ग को लगेगी वैक्सीन
बदला निर्णय : बीकानेर में
भी लगेगा
18+ आयुवर्ग
को टीका
जयपुर । राजस्थान में 18 से 45 एज ग्रुप के
लोगों का सरकार 1 मई से वैक्सीनेशन करवाएगी। ये
वैक्सीनेशन पूरे राज्य के 33 जिलों में न होकर ज्यादा संक्रमण
वाले सिर्फ 11 जिलों में ही करवाया जाएगा। यानी इन 11
जिलों में ही 18 से 45 वालों को
सरकार कोरोना टीका लगाएगी। खास
बात यह है कि राज्य सरकार के इस
निर्णय से कुछ घंटे पहले चिकित्सा
मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने वैक्सीन की
कमी के चलते ज्यादा संक्रमण वाले
9 जिलों में 35 से 45 एज ग्रुप के लोगों का ही वैक्सीनेशन
कराने की बात कही थी। यानी सरकार ने 4 घंटे बाद ही अपना
फैसला बदल लिया। शुक्रवार सुबह मीडिया से बातचीत में
चिकित्सा मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 से 45 साल की
उम्र के करीब 3.25 करोड़ लोग हैं, जिन्हें वैक्सीन लगनी हैं।
राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को 3.75 करोड़ वैक्सीन का
ऑर्डर दिया है। कंपनी ने आगामी एक-दो दिन में केवल 3
लाख डोज ही देने की बात कही है। ऐसे में समस्या ये खड़ी
हो रही है कि इतनी-सी वैक्सीन इतनी बड़ी संख्या में लोगों को
कैसे लगाई जाएगी। ऐसे में हम यह विचार कर रहे हैं कि
वैक्सीन की खेप आने के बाद इसे उन 9 बड़े जिलों में
भिजवाया जाए, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।
इन जिलों में 35 से 45 साल की उम्र के लोगों को पहले
वैक्सीन लगा दी जाए।
प्रेसनोट जारी करके फैसला बदला
लेकिन इस बयान के चार घंटे बाद ही चिकित्सा
विभाग ने मंत्री के हवाले से प्रेसनोट जारी किया। इसमें कहा
गया कि 1 मई से 18 से 44 उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन
किया जाएगा, लेकिन वैक्सीनेशन केवल उन 11 जिलों में ही
होगा, जहां संक्रमित केस ज्यादा आ रहे हैं।
इन 11 जिलों में होगा वैक्सीनेशन
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर,
सीकर, अजमेर, धौलपुर और पाली जिले में शनिवार से 18
से 45 साल के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...