*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
राजस्थान में करीब 2 लाख कोरोना संक्रमित उपचाराधीन
कोरोना से 154 और लोगों की मौत
चौबीस घंटे में राज्य में इस दोरान 14,146 और मरीज ठीक हुए
कोरोना से 154 और लोगों की मौत, गहलोत बोले- प्रोटोकोल का सख्ती से पालन करें
पिछले 24 घंटों में यहां मंगलवार को कोराना वायरस संक्रमण के 16,974 नए मामले सामने आए जबकि इससे 154 और मरीजों की मौत हो गयी और राज्य में अभी 1,97,045 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन है।
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस भयावह रूप लेता जा रहा है। प्रदेश में इस घातक बीमारी से अब 4,866 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में यहां मंगलवार को कोराना वायरस संक्रमण के 16,974 नए मामले सामने आए जबकि इससे 154 और मरीजों की मौत हो गयी और राज्य में अभी 1,97,045 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन है। राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 4,866 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा विभाग ने इसकी जानकारी दी।
चिकित्सा विभाग के आंकडों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में 16,974 और संक्रमित मिले है। इसमें जयपुर में 3110, जोधपुर में 1867, अलवर में 949, उदयपुर में 822, पाली में 814, बांरा में 784, चित्तोडगढ में 736, कोटा में 618 नये रोगी शामिल है। इसके अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में इस दोरान 14,146 और मरीज ठीक हुए है।
संक्रमितों की चेन प्रोटोकोल की पालना से ही टूटेगी : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को लोगों से कहा कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेंगे तभी कोरोना संक्रमण की कड़ी टूटेगी और संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर विराम लगेगा। गहलोत ने ट्वीट किया कि संक्रमितों की चेन तोड़ना आमजन द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने से ही सम्भव होगा जिससे अविलम्ब संख्या में ब्रेक लगेगा अन्यथा स्थिति और भयावह बन सकती है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना की पहली लहर आई थी, तब आक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर खाली पडे़ थे लेकिन यह दूसरी लहर बेहद खतरनाक है, जिसमें अधिकांश लोगों को ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ रही है।
(हरिभूमि)
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...