*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
एमजीएसयू विधि-सामाजिक विज्ञान भवन
का लोकार्पण आज, पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह
विश्वविद्यालय, बीकानेर में नव-निर्मित
विधि भवन एवं सामाजिक विज्ञान भवन
का लोकार्पण 04 दिसबर को दोपहर 12
बजे राज्यपाल एवं कुलाधिपति, कलराज
मिश्र एवं मुयमंत्री अशोक गहलोत
विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
इस गरिमामय कार्यक्रम में राज्य के ऊर्जा
एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.
बी.डी. कल्ला एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री
भंवर सिंह भाटी एवं विश्वविद्यालय
कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह उपस्थित
रहेंगे। पत्रकार वार्ता में आयोजन व विवि
की उपलिधयों की जानकारी देते हुए
कुलपति विनोद कुमार सिंह ने बताया कि
इसकी स्वीकृति मिलने के बाद विवि में
तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने विवि की उपलिधयों को गिनाते हुए
बताया कि शोध कार्य में भी विश्वविद्यालय
निरन्तर गतिविधियों का संचालन कर रहा
है। शोधार्थियों को असुविधा न हो इसलिए
ऑनलाईन मौखिक परीक्षा आयोजित
करवाई जा रही है। साथ ही विश्वविद्यालय
अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों
के अनुसार शोध कार्यों की गुणव-
ाा बनी
रही इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर
कार्यवाही सपादित की जा रही है। हाल ही
में इस हेतु जारी आंकड़ों में महाराजा गंगा
सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा रिसर्च
की 2208 थिथिस अपलोड कर पूरे भारत
वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन
किया है। वर्तमान में खेलकूद को बढावा
देने के लिए विश्वविद्यालय प्रबन्ध बोर्ड
द्वारा विजेताओं खिलाडिय़ों के लिए
प्रोत्साहन राशि में अभिवृद्धि की गई है।
विश्वविद्यालय परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर
का इण्डोर स्पोटर््स कॉपलेस का निर्माण
अंतिम चरणों में है। साथ ही क्षेत्र के
खिलाडिय़ों की मांग को ध्यान में रखते हुए
विश्वविद्यालय परिसर में साईकिल वैलोड्रम
निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है
जिसका निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारभ
होगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय
द्वारा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते
हुए केन्द्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा जारी
दिशा-निर्देशों के अनुसार स्नातक एवं
स्नातको-
ार स्तर के अंतिम वर्षो की परीक्षा
28 अटूबर, 2020 तक आयोजित
करवाकर 30 नवबर तक समस्त
कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर राज्य
में अव्वल प्रदर्शन किया। कुलपति ने
बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस सत्र हेतु
समस्त पाठ्यक्रमों का निर्माण करवाकर
अनुमोदन पश्चात् उक्त पाठ्यक्रमों को
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड
कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि
राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय में पूर्व में
संचालित 06 विभागों के अतिरिक्त तीन
नवीन विभाग भूगोल, वाणिज्य एवं
प्रबन्धन एवं फाईन आट्र्स (ड्राईग एण्ड
पेन्टिंग) स्वीकृत किये है। वर्तमान में 06
विभागों एवं स्ववि-
ापोषित पाठ्यक्रमों में
लगभग 1300 विद्यार्थी विश्वविद्यालय में
अध्ययनरत है। नवीन विभागों की स्वीकृति
के पश्चात् विद्यार्थियों को अत्याधुनिक
सुविधाओं से युक्त भवनों में शिक्षण कार्य
सपादन करवाया जाए इसके लिए
विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में निर्मित दो
अकादमिक भवनों के अतिरिक्त नवीन
विधि भवन एवं सामाजिक विज्ञान भवन
का निर्माण करवाया गया है। उक्त भवनों
का निर्माण सन 2018 से प्रारभ हुआ।
भारत सरकार के केन्द्रीय लोक निर्माण
विभाग द्वारा क्षेत्र की स्थापत्य कला एवं
संस्कृति को ध्यान में रखते हुए इन भवनों
का निर्माण करवाया गया है। विद्यार्थियों की
सुविधा के लिए 6290 वर्ग मीटर में इन
भवनों का निर्माण करवाया गया है जो दो
मंजिला है तथा अण्डर ग्राउण्ड भी निर्मित
करवाया गया है। उक्त भवनों पर कुल
1200 लाख रूपये की लागत आई है। इन
भवनों के निर्माण से नवीन पाठ्यक्रमों के
अतिरिक्त पूर्व में संचालित विभागों के
विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शोध कार्य
करने की सुविधा उपलध हो सकेगी। प्रेस
वार्ता में कुलसचिव एवं वि-
ा नियंत्रक
संजय धवन,कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बि_ल
बिस्सा, डॉ. अिबका ढाका एवं कमल
कान्त शर्मा ने आयोजित होने वाले पोस्टर
का विमोचन किया।
विद्यार्थी खुद
जांच सकेंगे अपनी
परीक्षा की कॉपियां
बीकानेर (नस)। आमतौर पर
पेपर अच्छा होने के बाद नंबर कम
आने की शिकायत करने वाले
विद्यार्थियों को अब अपनी कॉपी स्वयं
जांचने का मौका मिलेगा। परीक्षा प्रणाली
में पारदर्शिता अपनाते हुए बीकानेर का
महाराजा गंगासिंह विवि विद्यालय
जल्दी ही विद्यार्थियों के लिये ऐसी
व्यवस्था करने जा रहा है। इसमें परीक्षक
की ओर से जांची गई कॉपी के अंकों
से असन्तुष्ट होने पर विद्यार्थी को
ऑनलाईन कॉपी स्केन कर दे दी
जाएगी। जिसके बाद उसे किसी उ-
ार
पर प्राप्त अंकों पर आप-ि
ा होने पर
उसका तुरन्त समाधान कर दिया
जाएगा। इसके लिये विवि ने तैयारियां
शुरू भी कर दी है।
26 दिसबर को होगा दीक्षान्त
समारोह : महाराजा गंगासिंह विवि का
तीन साल से लंबित दीक्षान्त समारोह
26 दिसबर को होने जा रहा है।
जिसकी विधिवत स्वीकृति कुलाधिपति
कलराज मिश्र ने दे दी है। समारोह के
दौरान विवि स्तर पर वरियता सूची में
आने वाले विद्यार्थियों को समानित
किया जाएगा। इसको लेकर विवि
प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...