*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
कोटा जेके लॉन अस्पताल में शिशुओं की मौत को लेकर सरकार गंभीर
चिकित्सा मंत्री ने मामले की जांच के लिए बनाई कमेटी, तीन दिन में कमेटी देगी जांच रिपोर्ट
जयपुर, 11 दिसंबर। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कोटा के जेकेलोन चिकित्सालय में शिशुओं की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित खबरों की जांच करने के लिए कमेटी का गठन किया है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री वैभव गालरिया ने हाल ही आदेश जारी किए हैं।
चिकित्सा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय दल का गठन कर जांच करने के आदेश दिए हैं। कमेटी में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्रीमति शिवांगी स्वर्णकार, निदेशक, आरसीएच डा. लक्ष्मण सिंह ओला, अति.प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ आचार्य शिशु रोग विभाग डॉ.अमरजीत मेहता, अति. प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ आचार्य शिशु औषध, एसएमएस मेडिकल कॉलेज डा. रामबाबू शर्मा को कमेटी में शामिल किया गया है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि यह टीम तुरन्त कोटा जाकर जेके लोन चिकित्सालय में हुई शिशुओं की मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि कमेटी इसके साथ ही जेके लोन चिकित्सालय में चिकित्सा की समग्र व्यवस्थाओं जैसे मेडिकल स्टॉफ की आवश्यकता एवं उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशील होने, आवश्यक गवाहों की उपलब्धता एवं अन्य बिन्दुओं पर भी जॉच कर कमेटी अपनी रिपोर्ट 3 कार्य दिवस में राज्य सरकार को प्रस्तुत करेंगी।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...