*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
*कोरोना को हल्के में लिया तो हुई भारी परेशानी*
*कोविड अस्पताल के चिकित्सकों के कारण अब पूर्णतया स्वस्थ*
देखें वीडियो क्लिप
कोरोना को हल्के में लिया और घर पर ही इलाज करवाया, तो हालत बिगड़ती गई। गंभीर स्थिति में कोविड हाॅस्पिटल पहुंचे। वहां के डाॅक्टरों ने बचा लिया, नहीं तो ना जाने क्या होता?
यह कहना है सेंट्रल काॅपरेटिव बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक देवी सिंह शेखावत का। कैलाश पुरी क्षेत्र में रहने वाले शेखावत ने बताया कि 24 अक्टूबर को उन्हें बुखार आया, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। तबीयत बिगड़ने लगी तो कोरोना जांच करवाई और रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाया गया। इसके बाद भी घर पर इलाज करवाता रहा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति गंभीर होने लगी। लोगों की बातें सुनने से मन में पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रति संशय था और डर भी। इस दौरान घर के पास ही रहने वाले पीबीएम अस्पताल के कर्मचारी ने उन्हें वहां की बेहतरीन सुविधाओं का विश्वास दिलाया और अंततः उसकी सलाह पर 4 नवंबर को कोविड अस्पताल में भर्ती हुए।
शेखावत ने बताया कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाएं सुनी-सुनाई बातों की तुलना में कई गुना अच्छी थी। वहां के डाॅक्टरों ने उनका बेहतरीन उपचार किया। मरीजों के प्रति उनका व्यवहार अच्छा था। रात को 12 बजे भी फोन करने पर रेसपोंस भी मिला और डाॅक्टर आए भी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के समर्पण भाव के कारण बच गए, अन्यथा क्या होता पता नहीं? राहत की सांस लेते हुए उन्होंने कहा, 'आज वह स्वस्थ हैं, इसका पूरा श्रेय पीबीएम अस्पताल को है।'
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...