*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
शनिवार को ऐसा रहेगा मौसम... शुक्रवार को बादल छाये रहे और बूंदाबांदी हुई
जयपुर
राजस्थान के अनेक इलाकों में शुक्रवार को बादल छाये रहे और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार कई हिस्सों में अगले चौबीस घंटे में भी यही क्रम बना रहेगा।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर. एस. शर्मा के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे राजधानी जयपुर सहित राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहे। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई।
उन्होंने कहा कि जहां तक रात के न्यूनतम तापमान का सवाल है तो बीते चौबीस घंटे में यह गंगानगर में 10.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 10.4 डिग्री, चुरू में 12.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 13.5 डिग्री तथा भीलवाड़ा में 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहने और कोटा तथा भरतपुर सम्भाग में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके अनुसार दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने के आसार है।
विभाग ने अगले तीन-चार दिन राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना जताई है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...