*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
दस हजार अनुदान : राष्ट्रीय निगमों के ऋण के लिए आनलाईन आवेदन 31 दिसंबर तक
बीकानेर, 11 दिसम्बर। राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित एवम् विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवम् विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु विभिन्न योजनाओ मे ऋण देने हेतु आवेदन पत्र अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैै। ऋण लेने के इच्छुक आवेदक अपनी स्वंय की एसएसओ आईडी के माध्यम से वेब पोर्टल अनुजा निगम (ANUJA NIGAM) पर स्वंय एवं ई-मित्र के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर सकते है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के अन्तर्गत महिला समृद्धि योजना एवं लघु साख वित्त योजना हेतु 0.60 लाख, लघु व्यवसाय ग्रामीण योजना 0.50 लाख, महिला अधिकारिता योजना एवं लधु व्यवसाय शहरी योजना हेतु 1लाख, आटो रिक्शा सवारी योजना 3 लाख, जीप टैक्सीध्शिफ्ट डिजाइरध्एक्सेंटध्इसी प्रकार के अन्य सभी वाहन हेतु 10लाख, शिक्षा ऋण (कोर्स अनुसार) हेतु 10 लाख, ईलेक्ट्रीक बैटरी चालक रिक्शा हेतु 1.5 लाख, ट्रैक्टर मय ट्रोली हेतु 7लाख, 2 लाख तक की योजना हेतु 2 लाख, कृषि आधारित लघु व्यवसाय योजना (सोलर लाईट एवं कृषि कार्य) हेतु 5 लाख एवं बकरी पालन हेतु 0.20 लाख के ऋण हेतु आनलाईन आवेदन कर सकते है। इन योजनाओं में प्रार्थी की आय शहरी क्षैत्र में 60,120 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 54,300ध्- तक 10,000ध्- अनुदान देय है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अन्तर्गत महिला समृद्धिध्लघु साख वित्तध्महिला किसानध्शिल्प समृद्धिध्लघु व्यवसाय ग्रामीण योजना हेतु 0.50 लाख, लघु व्यवसाय शहरी योजना हेतु 1 लाख, लघु व्यवसाय योजना 5 लाख, कृषि आधारित लघु व्यवसाय योजना (सोलर लाईट एवं कृषि कार्य) हेतु 5 लाख, जीप टैक्सीध्शिफ्ट डिजाइरध्एक्सेंटध्इसी प्रकार के अन्य सभी वाहन हेतु 10 लाख, डेयरी योजना 2 लाख, आटो रिक्शा सवारी योजना 3 लाख, ईलेक्ट्रीक बैटरी चालक रिक्शा हेतु 1.5 लाख, ट्रैक्टर मय ट्रोली हेतु 7 लाख एवं बकरी पालन हेतु 0.20 लाख के ऋण हेतु आनलाईन आवेदन कर सकते है। इन योजनाओं में प्रार्थी की आय शहरी क्षेत्र में 60,120 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 54,300/- तक 10,000/- अनुदान देय है।
------
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...