*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
*प्रदेश के एमबीए व एमसीए महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि घोषित*
_एमबीए में पंजीयन शुल्क 20 दिसम्बर तक, व एमसीए में 19 दिसम्बर तक जमा हो सकेगा_
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर सहित बीकानेर के अन्य एमबीए व एमसीए महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में राजस्थान राज्य एवं राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि की घोषणा आरमेप व आरएमकेप द्वारा कर दी गयी है l
बीकानेर के ईसीबी में प्रबंध विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि एमबीए प्रथम वर्ष में ऑनलाइन आवेदन एवम पंजीयन फॉर्म शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर राखी गयी है जबकि ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 दिसम्बर रखी गयी है l साथ ही एआईसीटीई ने कोरोना महामारी को मध्यनजर रखते हुए एमबीए कोर्स में दाखिला लेने की न्यूनतम योग्यता मात्र स्नातक ही रखी है l ज्ञात रहे की पिछले वर्षों में यह अहर्ता न्यूनतम 50% सामान्य अभ्यर्थी के लिए थी वहीँ एस.सी./एस.टी/ओबीसी के लिए 45% प्रतिशत थी l
डॉ. नवीन शर्मा ने बताया की एमसीए कोर्स हेतु आरएमकेप के निर्देशों मुताबिक एमसीए प्रथम वर्ष में ऑनलाइन आवेदन एवम पंजीयन फॉर्म शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 19 दिसम्बर राखी गयी है जबकि ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर रखी गयी है l
*इन ब्रांचों पर होंगे एडमिशन :*
*ईसीबी के एमबीए की पांच ब्रांचों : फाइनेंस, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, उद्यमिता, व डाटा साइंस विषयों में ईसीबी के एमबीए में 60 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया चालू है l
*यह है एडमिशन प्रक्रिया :*
राज्य सरकार की और से इस वर्ष आरमेप -2020 (राजस्थान मैनेजमेंट एडमिशन प्रोसेस) के जरिये किसी भी विषय में स्नातक किये विद्यार्थी के परिणाम के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गयी है l इसकी सम्पूर्ण जानकारी आरमेप-2020 की वेबसाइट के साथ ही ईसीबी की वेबसाइट www.ecb.ac.in पर भी मुहय्या करायी गयी है l अभ्यर्थियों को 1200 रूपए शुल्क के साथ आरमेप की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा l
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...