*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
शिक्षक सुनिल दत्त रंगा ने स्पोर्ट्स आर्ट गैलरी में बदल दिया स्कूल परिसर के स्पेस को
पढ़ें खबर और देखें वीडियो क्लिप - सभी 18 फोटो
सभी फोटो सबसे नीचे देखिए 👇
बीकानेर। कोरोना काल में जहां एक तरफ विद्यालयों में शिक्षण कार्य नही हो रहा है वही शिक्षक समय का सदुपयोग करते हुए विद्यालय की दशा सुधारने में लगे है। ऐसे ही एक शिक्षक सुनिल दत्त रंगा,जो राजस्थान की एकमात्र विशिष्ट खेल विद्यालय रा.सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में चित्रकला व्याख्याता पद पर कार्यरत है, इन्होंने अपनी मेहनत व लगन से विद्यालय परिसर की सामान्य गैलेरी को चित्रित कर स्पोर्ट्स आर्ट गैलरी में बदल दिया।रंगा ने कोरोना काल में विद्यालय परिसर गैलरी की दीवारों पर स्कूल में संचालित खेल, योगा एवं खेल के प्रति जागरूकता से सम्बंधित कुल 18 पेंटिंग बनाकर स्कूल की काया पलट दी।
सुनिल दत्त रंगा ने बताया कि स्कूल में चित्रांकन की प्रेरणा भूतपूर्व प्रधानाचार्य श्री जुगल किशोर हर्ष,उपप्रधानाचार्य श्री अजयपाल सिंह शेखावत व आवासीय गृहपति श्री मोहनलाल जीनगर से मिली।
गैरतलब है कि श्री सुनील दत्त रंगा ने कई राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय प्रतियोगिता एवं कला प्रदर्शनी में भागीदारी निभाई।इनकी कलाकृतियां ललितकला अकादमी की वार्षिक कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित हो चुकी है एवं रंगा कला मेले में भी पुरस्कृत हुए है। रंगा को जिला कलेक्टर राजसमंद श्री पी. सी. बेरवाल द्वारा एवं 15 अगस्त 2019 को एस डी एम भीम, राजसमंद द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सुनिल दत्त रंगा कई जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओ में निर्णायक की भूमिका निभा चुके है।
गत दिनों स्कूल निरीक्षण पर आए शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान,श्री सौरभ स्वामी ने चित्रो को देखकर प्रशंसा की एवम बताया कि रंगा की पहल हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार हर्ष ने बताया कि सुनिल दत्त रंगा स्कूल के युवा व्याख्याता है , जो सकारात्मक विचार रखते हुए विद्यालय विकास में पूर्ण मनोयोग से लगे हुए है। कोरोना काल के खाली समय का इससे अच्छा सदुपयोग नही हो सकता था।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
























यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...