*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
बीकानेर से खबर : जांच करवाने वालों की संख्या ज्यादा, पॉजिटिव रिपोर्ट हुए कम
इस स्थिति की गंभीरता को और अधिक सामने रख रहे हैं अस्पतालों में भर्ती तथा उपचार के लिए पहुंच रहे लोग। आज अपवाद छोड़ दें तो कह सकते हैं प्रायः हर दूसरे-चौथे गली मोहल्ले में एक दो लोग बैडरेस्ट की कंडीशन में उपचाराधीन हैं...
गुरुवार को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट के मुताबिक ... कुल 1539 लोगों की जांच की गई इनमें से 39 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए
बीकानेर। गुरुवार को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर में एक दिन पूर्व कोरोना से प्रभावित होने की आशंका में कुल 1539 लोगों की जांच की गई इनमें से 39 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए । कमोबेश ऐसा बीते कुछ दिनों से हो रहा है कि कोरोना की आशंका जताते लोग जांच करवा रहे हैं और उनकी जांच डॉक्टर /डॉक्टरों की अनुशंसा पर की जाती है। मतलब... जांच करवाने वाले स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से सामना कर रहे हैं। इस स्थिति की गंभीरता को और अधिक सामने रख रहे हैं अस्पतालों में भर्ती तथा उपचार के लिए पहुंच रहे लोग। आज अपवाद छोड़ दें तो कह सकते हैं प्रायः हर दूसरे-चौथे गली मोहल्ले में एक दो लोग बैडरेस्ट की कंडीशन में उपचाराधीन हैं। आॅक्सीजन सिलेण्डर की मांग बनी हुई है। लोग निजी क्लिनिक अथवा अस्पतालों में भी उपचार करवा रहे हैं। संभवतया ऐसी गंभीरता की स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को पीड़ित होने की आशंका से दूर करने के लिए ही प्रशासन ने मिनी 5 कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए । रोग की गंभीरता को समझ आमजन को स्वयं एक दूसरे का सहयोग करना ही कोरोना को हराने की जंग जीतने की ओर अग्रसर मानना चाहिए ।
Today report
Total sample 1539
Today positive 39
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...