*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
यहां 1 लाख 51 हजार 811 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
चौथे चरण में पंचायत समिति चुनाव
चौथे चरण में पंचायत समिति लूणकरनस में 5 दिसम्बर को मतदान
मतदान दलों को चुनाव का अंतिम प्रशिक्षण शुक्रवार को
बीकानेर, 03 दिसम्बर। पंचायत राज आम चुनाव 2020 के चैथे चरण का चुनाव 5 दिसम्बर को होगा। इस संबंध में लूणकरनसर पंचायत समिति के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करवाने के लिए मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण में चुनाव सामग्री देकर पाॅलिटेक्निक काॅलेज से शुक्रवार को रवाना किया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि चैथे चरण में लूणकरनसर पंचायत समिति में पंचायत समिति के 21 सदस्यों और जिला परिषद के 4 सदस्यों के चुनाव के लिए 5 दिसम्बर को सुबह 7.30 बजे से 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान करवाने लिए मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के लिए पाॅलिटेक्निक काॅलेज में सुबह 8 बजे उपस्थिति देनी है। मतदान दलांे को ड्यूटी आदेश उपलब्ध करा दिए गए है। उन्हांेने कहा कि अंतिम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकांे के विरूद्ध निर्वाचन आयोगों के नियमांे के तहत कार्यवाही की जायेगी।
मेहता ने बताया कि लूणकरनसर पंचायत समिति में 1 लाख 51 हजार 811 मतदाता वोट डालंेगे। इसमें 80736 पुरूष तथा 71075 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि वोड डालने के लिए 202 बूथ बनाए गए है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...