*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
जमीअत उलमा बीकानेर प्लाज़्मा डोनेट अभियान के तहत शराफत काका और वीरेन्द्र सिंह पड़िहार उर्फ वीर सिंह ने दिया प्लाज़्मा
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
*जमीअत उलमा बीकानेर प्लाज़्मा डोनेट अभियान के तहत शराफत काका और वीरेन्द्र सिंह पड़िहार उर्फ वीर सिंह ने दिया प्लाज़्मा*
बीकानेर:06 नवम्बर हमारे देश भारत की संस्कर्ति बड़ी अजीब है,मुल्क में बसे अलग-अलग जाति और अलग-2 धर्म के लोग जिस करुणा और प्रेम से रहते हैं वो कहीं भी नज़र नही आता,हालांकि सियासत मज़हब और जाति का फायदा उठाकर इसको नफरत में और भेदभाव में बदलना चाहती है लेकिन इस मुल्क की माटी देशवासियों को एक धागे में पिरोए हुवे हैं, जमीअत उलमा बीकानेर प्लाज़्मा अभियान के तहत यह बात उस वक़्त सादिक़ आई जब दामोदर सोनी को प्लाज़्मा की ज़रूरत पड़ने पर रात में शराफत काका ने और अनवर अली को ज़रूरत पड़ने पर सुबह वीरेन्द्र सिंह पड़िहार ने प्लाज़्मा दिया, और दोनों ने मुल्क की संस्कृति और इंसानियत को ज़िंदा रखा, ध्यान रहे कि काका ने दूसरी बार प्लाज़्मा डोनेट किया और कहा कि मदद करने के लिए उम्र मायने नही रखती,जमीअत उलमा के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया कि शराफत काका ने दूसरी बार प्लाज़्मा डोनेट किया है और यह बताया है कि किसी की जान बचाने के लिए उम्र मायने नहीं रखती,वीर सिंह का कहना है कि इस कोविड19 जैसी घातक बीमारी में मैने अपने पिता को खोया है इसलिए में चाहता हूँ कि इस बीमारी से कोई और अपने पिता को या परिजन को ना खोये, बहरहाल ब्लड बैंक PBM में अबतक जमीअत उलमा के सहयोग से 39 डोनर हो चुके हैं, क़ासमी ने उन लोगो से अपील की है जो कोविड19 से रिकवर हो चुके हैं वो 28 दिन के बाद हॉस्पिटल में जाकर प्लाज़्मा दानकर लोगों की जान बचाए।। इस मौक़े पर डॉक्टर देवराज आर्य,डॉक्टर अरूण भारती, डॉक्टर सोनम,डॉक्टर ऋषि माथुर, जमीअत उलमा के मेडिकल हैल्प सदस्य सैयद इमरान,अब्दुल क़य्यूम ख़िलजी आदि मौजूद थे।।
मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी
जनरल सेक्रेट्री जमीअत उलमा बीकानेर
Cont:-8005916552
What's:- 9875257592
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...