*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
सरकार की रोशनी भरी दिवाली, और गौशालाओं में फाका भरा अंधेरा,
मुख्यमंत्री जी का सफेद झूठ,सच्चाई कुछ और सरकार के इशारे पर, अभी तक गौशालाओं को अनुदान से वंचित रखा जा रहा है,
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
*बीकानेर गोशाला संघ बीकानेर*
तुलसी सर्किल बीकानेर
--------------------------------------------------
क्रमांक दिनांक-10.11.2020
**सरकार की रोशनी भरी दिवाली, और गौशालाओं में फाका भरा अंधेरा,*
**मुख्यमंत्री जी का सफेद झूठ,सच्चाई कुछ और सरकार के इशारे पर, अभी तक गौशालाओं को अनुदान से वंचित रखा जा रहा है,*
बीकानेर गोशाला संघ कि आज हुई अति महत्वपूर्ण बैठक में संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि गत सरकार ने गौशालाओं को अनुदान देने के लिए, गौ संवर्धन निधि का गठन किया था, जिसमें शराब एवं स्टांप ड्यूटी पर सेस लगाकर गौशालाओं को अनुदान देने की व्यवस्था की थी।
इस गौ सेवा सेस से प्राप्त राशि से प्रदेश की गौशालाओं को छह माह का अनुदान दिया जाता रहा है ।
परंतु वर्तमान सरकार के *कथिक गौ भक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत* को गौशालाओं को नियमित रूप से अनुदान देना रास नहीं आया ।
इन्होंने स्टांप ड्यूटी एवं आबकारी अधिनियम में संशोधन कर इस राशि का अनंत्र उपयोग करने का निर्णय लिया।
प्रदेश में आजादी के बाद पहला मुख्यमंत्री होगा *जिसने राजस्थान की जनता से गौ सेवा सेस के रूप में प्राप्त गो ग्रास की राशि का उपयोग अन्य मद में करने का निर्णय लिया ।*
इस वर्ष गौशालाओं को अनुदान देने के लिए 600 करोड रुपए की आवश्यकता थी सरकार को गौ सेवा सेस से 12 सौ करोड रुपए से अधिक की राशि टैक्स के रूप में आम जनता से प्राप्त हुई ।
इस सरकार में इस वर्ष के बजट में गौशालाओं के लिए केवल 589 करोड रुपए का प्रावधान रखा यानी कि सीधा गोसेवा की राशि में डाका डाला।
इस वर्ष अप्रैल मई-जून माह का अनुदान देने के लिए सरकार ने 90 दिन की जगह 42 दिन की राशि स्वीकृत की 48 दिन का अनुदान देने के लिए सरकार को 159 करोड रुपए और देने थे ।
जो 60 करोड रुपए सरकार पहले दे चुकी थी और ₹99 करोड़ अब रिलीज किए हैं ।( परंतु उस 99 करोड रूपये का आवंटन अभी तक जिला पशुपालन विभाग को नहीं हुआ है)
*जो अनुदान गौशालाओं को 90 दिवस का जुलाई-अगस्त के माह में मिल जाना चाहिए था वह सरकार की गौ सेवा की राशि का अन्य उपयोग करने की वजह से आज दिनांक तक नहीं मिला।*
मुख्यमंत्री ₹99करोड़ रिलीज करने का जो प्रचार कर रहे हैं, वह प्रदेश के गौ भक्तों के साथ धोखा है, यह कोई नई राशि रिलीज नहीं है
90 दिन का अनुदान सरकार को देना था। उसमें लेट कीया है, यह वही राशि है जो गौशालाओं को पहले मिल जानी चाहिए थी।
मुख्यमंत्री जी आपसे निवेदन है कि इस तरह के दुष्प्रचार नहीं करें,
प्रदेश की जनता सब समझती है प्रदेश के गौ भक्त इस धोखे में आने वाले नहीं है।
इतिहास गवाह है जिसने भी आज तक गाय के पैसे खाए हैं उसका सत्यानाश सुनिश्चित है।
*विशेष:-* यदि गौशालाओं को अब समय रहते राशि नहीं मिली बहुत सी गोशालाऐ बंद हो जाएगी, उसका गोवंश रोड पर छोड़ने के लिए गौशाला विवश हो जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
क्योंकि सरकार की मंशा वर्तमान में गौशालाओं को समय पर अनुदान देने की नहीं है, इसी कारण से सरकार ने अपने अधिकारियों आदि को कह रखा है, जितना देर से हो सके इन्हें अनुदान वितरण करें, इसी कारण से बीकानेर के अंदर अभी तक जिला गोपालन समिति द्वारा अनुदान पारित नहीं हो पाया जो कि सरासर गौशालाओ के साथ धोखा है, हम सभी सरकार के इस दोगले पन की कडे शब्दों में निंदा करते हैं, संगठन ने आज मुख्यमंत्री को, विधानसभा अध्यक्ष, गोपाल मंत्री आदि को पत्र लिखा है,कि अतिशीघ्र गोशालाओ पर ध्यान देवें अन्यथा आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहें।
*आज दीपावली के जैसे बड़े त्यौहार पर गौशालाओं में चारे की कमी गौशालाओ में पोषित गोवंश चारे के अभाव में भूखा रहेगा, आज चारे की कटाई का समय है, चारा सस्ता मिल रहा है, परंतु सरकार की इस धोखेबाजी के कारण से गौशाला इस समय पर चारा नहीं ले पाएंगी, और भविष्य में चारा महंगा हो जाएगा तब महेंगे भाव से चारा खरीदना पड़ेगा। सरासर गौशाला के प्रति सरकार की लापरवाही है।*
सूरजमाल सिंह नीमराना
अध्यक्ष
बीकानेर गोशाला संघ बीकानेर
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...