*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
जिला कलक्टर मेहता ने श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय का किया निरीक्षण
बीकानेर, 04 नवम्बर। जिला कलक्टर नमित मेहता बुधवार शाम श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और उपखण्ड अधिकारी ,तहसील कार्यालय और पुलिस थाना का प्रशासनिक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने उपखण्ड और तहसील कार्यालय में दायर न्यायालय प्रकरणों, राजस्व संबंधी पत्रावलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न आॅडिट पैरों का समय पर निस्तारण के निर्देश एसडीएम तथा तहसीलदार को दिए। उन्होंने रास्ता संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, भूमि विभाजन के प्रकरण, नामान्तरण संबंधी प्रकरण, पत्थरगढी, सीमाज्ञान, राजस्व अभिलेखों के शुद्धिकरण,गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों का समय पर निस्तारण के निर्देश उपखण्ड अधिकारी को दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर आमजन की दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड स्तर पर विभिन्न संधारण पंजिकाएं का भी अवलोकन किया। उपखण्ड अधिकारी दिव्या चैधरी ने जिला कलक्टर को उपखण्ड की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
मेहता ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ का भी निरीक्षण करते हुए पुलिस थाना में आॅन लाॅइन दर्ज एफआईआर की प्रगति, हिस्ट्रीस्टिर,अपराधों व हथियारों के बारे मंे जानकारी ली और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए थानाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लाईसेंस पंजिका और मालखाना का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार जयनारायण प्रजापत तथा थानाधिकारी जरनेल सिंह उपस्थित थे।
------
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...