*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
कई शहरों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज
आगामी दिनों सामान्य से 1.5
डिग्री नीचे रह सकता है तापमान
जयपुर। मौसम विभाग ने इस साल राजस्थान में दिसंबर से
फरवरी तक सर्दी सामान्य के मुकाबले ज्यादा पडऩे की संभावना जताई
है। प्रशान्त महासागर में ला नीना प्रभाव के कारण इस बार सर्दी उत्तर-
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर और शेखावाटी अंचल
में तापमान सामान्य 1.5 डिग्री नीचे रह सकता है। जबकि दक्षिण-पूर्वी
क्षेत्र के जयपुर, भरतपुर, कोटा सहित अन्य शहरों में तापमान सामान्य
0.5 डिग्री तक नीचे रह सकता है।
आज प्रदेश के तापमान की बात
करें तो कई शहरों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी
दर्ज हुई। अधिकांश शहरों में आज मौसम पूरी तरह साफ रहा और धूप
भी खिली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में
सुबह-सुबह जरूर थोड़ा कोहरा देखने को मिला।
ये रहा शहरों में आज का न्यूनतम तापमान मौसम विभाग से आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में आज
न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, अजमेर में 9.8, भीलवाड़ा में 8, पिलानी
में 7.1, सीकर 6, कोटा 10.5, सवाई माधोपुर 11.6, बूंदी 11.2,
चित्तोडग़ढ़ 9.5, उदयपुर 9.6, बाड़मेर 13, पाली 8.8, जैसलमेर
12.2, जोधपुर 11.2, माउंट आबू 2, बीकानेर 11.1, चूरू 5.5 और
श्रीगंगानगर में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...