*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
सी.बी.सी.एस. प्रणाली से ही शिक्षा की गुणवत्ता व छात्रों की परफारमेंस में सुधार संभव : प्रो. विनोद कुमार सिंहआई.क्यू.ए.सी. द्वारा सी.बी.सी.एस. प्रणाली पर कार्यशाला
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊 सी.बी.सी.एस. प्रणाली से ही शिक्षा की गुणवत्ता व छात्रों की परफारमेंस में सुधार संभव : प्रो. विनोद कुमार सिंहआई.क्यू.ए.सी. द्वारा सी.बी.सी.एस. प्रणाली पर कार्यशाला
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 सी.बी.सी.एस. प्रणाली से ही शिक्षा की गुणवत्ता व छात्रों की परफारमेंस में सुधार संभव : प्रो. विनोद कुमार सिंहआई.क्यू.ए.सी. द्वारा सी.बी.सी.एस. प्रणाली पर कार्यशाला बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की आंतरिक गुणवत्ता सुनश्चयन प्रकोष्ठ द्वारा विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह द्वारा की गई। प्रो. सिंह ने अपने उद्बोधन में इस प्रणाली की गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रणाली नई शिक्षा नीति की आत्मा को मूर्त रूप प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। प्रो. सिंह ने कहा की इस सिस्टम के अन्तर्गत छात्रों के पास निर्धारित पाठ्यक्रमों का चयन करने के विकल्प मौजूद होते है, जिसको मूल, निर्वाचित या मामूली या मृदु कौशल पाठ्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया गया है। विषय विशेषज्ञ व आई.क्यू.ए.सी. के निदेशक, प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने कार्यशाला में सी.बी.सी.एस. के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा करते हुए क्रेडिट अर्जन, मल्टीपल एक्जिट व एन्ट्री, क्रेडिट बैंक आदि पर संकाय सदस्यों के प्रश्नों का समाधान किया। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने कहा कि सी.बी.सी.एस. के क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय से संबध कॉलेजों के प्राचार्यों व प्रशासन के साथ बैठके आयोजित करने की आवश्यकता है जिससे इस प्रणाली को सुदृढ. रूप से लागू करने में उनके सुझावों का भी समावेश किया जा सके। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेश हरवानी, डॉ. अम्बिका ढाका, डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी, प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. अनिल कुमार दुलार, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. ज्योति लखाणी, डॉ. लीला कौर, डॉ. प्रभूदान चारण, श्री अमरेश कुमार सिंह, श्री फौजा सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेश हरवानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आई.क्यू.ए.सी. सदस्य डॉ. अम्बिका ढाका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...