*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 राशन दुकानों के लिये कोरोना जागरूकता के बैनर का हुआ विमोचन
बीकानेर। 08 अक्टूबर। जिले की उचित मूल्य दुकानों पर लगाये जाने वाले कोरोना जन जागरूकता से संबंधित बैनर का विमोचन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी ने किया।लोकायन संस्थान बीकानेर तथा राष्ट्रीय युवा योजना की ओर से जिला रसद कार्यालय को ये बैनर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। इस मौके पर लोकायन संस्थान के सचिव गोपाल सिंह चैहान तथा राष्ट्रीय युवा योजना के जिलाध्यक्ष नारायण दास किराडू उपस्थित रहे।इस मौके पर दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर गौरी ने कहा कि वर्तमान में महात्मा गांधीजी की जयंति 02 अक्टुबर से 31 अक्टूबर तक राज्य सरकार द्वारा कोरोना के विरूद्ध जागरूकता के लिये जन आन्दोलन चलाया जा रहा है। इस जन आन्दोलन में प्रत्येक व्यक्ति को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग तथा बार बार हाथ धोने जैसे छोटे छोटे उपायों के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है। साथ ही ‘नो मास्क नो एंट्री‘, ‘मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं‘ जैसे अभियान भी चलाये जा रहे हैं। उन्होंने दोनों संस्थाआंे द्वारा कोरोना के विरूद्ध जागरूकता के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...