*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
नवीन शिक्षा नीति 2020 लेक्चर सीरिज का उद्घाटन
नवीन शिक्षा नीति 2020 में वैभवशाली भारत के निर्माण की परिकल्पना
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
नवीन शिक्षा नीति 2020 लेक्चर सीरिज का उद्घाटन
नवीन शिक्षा नीति 2020 में वैभवशाली भारत के निर्माण की परिकल्पना
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
नवीन शिक्षा नीति 2020 लेक्चर सीरिज का उद्घाटन
नवीन शिक्षा नीति 2020 में वैभवशाली भारत के निर्माण की परिकल्पना
🇮🇳
नवीन शिक्षा नीति 2020 लेक्चर सीरिज का उद्घाटन
नवीन शिक्षा नीति 2020 में वैभवशाली भारत के निर्माण की परिकल्पना
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में आज विश्वविद्यालय की नवीन शिक्षा नीति पर गठित माईक्रो टॉस्क फोर्स, आई.क्यू.ए.सी., अंग्रेजी विभाग तथा इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सितम्बर माह में तीन सप्ताह तक चलने वाली लेक्चर सीरिज का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. के निदेशक प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने ‘‘एनईपी :2020 ए डॉन फॉर न्यू इण्डिया’’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में व्याप्त विषमताओं को दूर करने का एक मात्र समाधान नवीन शिक्षा नीति है। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि प्राचीन भारत की शिक्षा पद्धति के सफल होने में मूल कारण यह था कि वह राज्या़िश्रत नहीं थी। प्रो. अग्रवाल ने ब्रिटिश कूटनीतिक चालों में लॉड मैकाले की दुर्भावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति सेवा और उत्पाद न होकर एक ‘‘प्रक्रिया’’ है जो चरित्र, ज्ञान और मूल्यों का निर्माण करने में सहायक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विमल प्रसाद अग्रवाल ने नवीन शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं का गुणात्मक विश्लेषण करते हुए कहा कि इस नीति में शिक्षक संस्थानों के क्रमशः विकास करने की व्यवस्था की गई है तथा शिक्षा का विस्तार कैसे हो, इस पर भी विचार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति द्वारा प्रथम बार 03 से 06 वर्ष के बच्चों के सीखने की प्रक्रिया के बारे में उल्लेख किया गया है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस नीति में मातृभाषा को महत्वपूर्ण और सम्मानीय स्थान दिया गया है तथा यह भारतीयता को पुनर्स्थापित करती है।
कार्यक्रम अध्यक्ष विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने अपने उद््बोधन में नवीन शिक्षा नीति में सतत व व्यापक मूल्याकंन की महत्ता को रेखांकित किया । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सतत् व्यक्तित्च के निर्माण में यह बिन्दु यह अत्यन्त महत्वूपर्ण है, क्योंकि यह निरन्तर मूल्याकंन एवं उन्नयन की प्रक्रिया को सुदृढ़ करता है। प्रो. सिंह ने कहा कि इस लेक्चर सीरिज में शिक्षाविद्ों से प्राप्त होने वाले सुझावों की इकजाई रिपोर्ट नवीन शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा माननीय कुलाधिपति महोदय को भिजवाई जाएगी।
कार्यक्रम आयोजन सचिव एवं माईक्रो टॉस्ट फोर्स की सदस्य सचिव डॉ. अम्बिका ढाका ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए नवीन शिक्षा नीति में भाषा की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया में यह वह कारक है जो जोड़ने का कार्य करेगी तथा विभिन्न विषयों में अनुवाद एक ऐसा क्षेत्र रहेगा जिसमें शिक्षाविद््ों को आगामी समय में भरसक प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में माईक्रो टॉस्क फोर्स के सदस्य डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी, श्री अमरेश कुमार सिंह तथा श्री उमेश शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अन्त में सदस्य सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...