*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
रामजन्मभूमि पूजन पर रामेश्वर महादेव का सहस्र घट अभिषेक
बीकानेर । श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमिपूजन महोत्सव के उपलक्ष में गोगागेट बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण गायत्री मंदिर परिसर में स्थित भगवान राम के आराध्य देव श्री श्री सीताराम दास ओंकारनाथेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया । रुद्राभिषेक शास्त्री पं. यज्ञ प्रसाद शर्मा के आचार्यत्व में मुख्य यजमान शास्त्री पं. गायत्री प्रसाद शर्मा ने सपत्नीक रुद्राभिषेक सम्पन्न किया । पं. वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम ने लंका विजय के लिए प्रस्थान करने से पूर्व अपने इष्ट देव रामेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग स्थापना एवम पूजन करने के पश्चात लंका प्रस्थान किया जिससे निर्विघ्नता पूर्वक विजय श्री प्राप्त की । इसी भावना के साथ श्री राम मंदिर निर्माण निर्विघ्नता से सम्पन्न हो इस उद्देश्य से भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया गया । इस अवसर पर वयोवृद्ध कारसेवक मंदिर के अधिष्ठाता पं. बंशीलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया श्री शर्मा ने कहा कि आज हमारी तपस्या सफल हुई, भगवान राम लला का मंदिर निर्माण हमारे जीवन मे आरम्भ हो गया । इसके पश्चात 12:44 बजे शिला स्थापन के समय शंख नाद घंटी एवं थाली के नाद के साथ मिठाई बांटकर खुशियां मनाई ।
कार्यक्रम में पं. नारायण प्रसाद शर्मा , ध्रुव तिवाड़ी, सीमा देवी शर्मा,कंचन शर्मा अनसुइया शर्मा ,नेहा ,आरती,पलक, पं. गोपीकिशन स्वामी आदि उपस्थित रहे ।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...