*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
माह सितम्बर के लिए गेहूं का आवंटन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और खाद्य सुरक्षा योजना में आवंटन
जिला कलक्टर (रसद) नमित महेता ने बताया कि जिले को खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत 64522.49 क्विण्टल तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत 64561.12 क्विण्टल गेहूं का आवंटन किया जायेगा। यह गेहूं प्रबंधक नागरिक आपूर्ति राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लि. बीकानेर द्वारा आर.टी.जी.एस की राशि 31 अगस्त तक जमा करवाकर भारतीय खाद्य निगम बीकानेर से उठाव कर जारी रोस्टर के अनुसार उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
मेहता ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अन्त्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम प्रति परिवार एव बीपीएल, स्टेट बीपीएल परिवारों को 5 किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से 1 रूपये प्रतिकिलोग्राम की दर से गेहूं का वितरण किया जायेगा तथा पीएचएच को 5 किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से 2 रूपये प्रतिकिलोग्राम की दर से गेहूूं का वितरण किया जायेगा।
मेहता ने बताया कि उक्त श्रेणी के राशनकार्डधारियों को उचित मूल्य दुकानदार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति निःशुल्क गेहूं का वितरण करेंगे।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...