*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
नोखा तहसील में इस बार टिड्डियों का सबसे बड़ा हमला हुआ - बिश्नोई
नोखा 7-8-2020 ।
बीकानेर जिले की नोखा तहसील में इस बार टिड्डियों का सबसे बड़ा हमला हुआ । टिड्डियों पर तो जैसे तैसे नियंत्रण पा लिया गया किंतु अब किसानों के लिए फाका (हॉपर) बड़ा सिर दर्द बना हुआ है, क्योंकि जँहा भी टिड्डियों ने पड़ाव लिया, वहीं फाका तैयार हो गया ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई आज प्रातः कृषि अधिकारियों व छिड़काव दल के साथ कंवलीसर-शेखासर-खारा गांव के खेतों में पहुंचे तथा फाका-नियंत्रण के लिए छिड़काव करवाया ।
बिश्नोई ने बताया कि टिड्डी के पड़ाव स्थल पर उत्पन्न फाका आगे जाकर किसानों के लिए फिर से टिड्डियों के रूप में परेशानी पैदा करेगा । इसलिए इसे समय रहते काबू किया जाना आवश्यक है । उन्होंने मौके पर ही कृषि विभाग के उच्च-अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा उनसे आग्रह कि फाके की सूचना मिलते ही तत्क्षण छिड़काव किया जाए तथा इस काम मे जिन किसानों के ट्रेक्टर व अन्य उपकरण उपयोग में लिए जाएं, उनका समय पर भुगतान करने की व्यवस्था हो ।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...