*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
आडवाणी ने कहा- कुछ सपने
पूरे होने में बहुत समय लेते हैं
जयपुर। भाजपा के रथ
के सारथी रहे लालकृष्ण आडवाणी लंबे
अरसे बाद मंगलवार शाम सामने आए।
अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखे जाने
में 15 घंटे बाकी थे और मंदिर आंदोलन
की नींव रखने वाले आडवाणी अपनी
बात रख रहे थे। 92 साल के आडवाणी
करीब तीन मिनट बोले। उस रथ यात्रा
का भी जिक्र किया, जो उन्होंने 1990 में
निकाली थी। पीछे धनुर्धारी भगवान राम
की तस्वीर थी। ''जीवन के कुछ सपने
पूरा होने में बहुत समय लेते हैं। लेकिन,
जब वे चरितार्थ होते हैं तो लगता है कि
प्रतीक्षा सार्थक हुई। ऐसा ही एक सपना,
जो मेरे हृदय के समीप है, अब पूरा हो
रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर
का भूमिपूजन हो रहा है। निश्चय ही,
केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि समस्त
भारत समुदाय के लिए यह क्षण
ऐतिहासिक है और भावपूर्ण भी। श्रीराम
जन्मभूमि पर श्रीराम के भव्य मंदिर का
निर्माण भारतीय जनता पार्टी का एक
स्वप्न रहा है और मिशन भी। मैं विनम्रता
का अनुभव करता हूं कि नियति ने मुझे
1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन के
दौरान सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ
यात्रा का दायित्व दिया। इस शुभ अवसर
पर मैं उन सभी संतों, नेताओं और देश-
विदेश के जनमानस के प्रति कृतज्ञता
व्यक्त करता हूं।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...