*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा सघन जागरूकता अभियान
कोरोना बचाव के लिए हर वर्ग के साथ आयोजित होगी जागरूकता संगोष्ठी
जिला कलक्टर नमित मेहता ने दी जानकारी
बीकानेर, 5 अगस्त। कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि इस बीमारी से बचाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ किए गए जागरूकता अभियान से आमजन में काफी अवेयरनेस आई है और इसी क्रम में अब ग्रामाीण क्षेत्रों पर विशेष फोकस करते हुए जिले भर में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों तथा आयुक्त नगर निगम और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को समस्त अभियान के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियान की प्रभावी माॅनिटरिंग करते हुए रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
शुक्रवार से प्रारम्भ होगा अभियान
जिला कलेक्टर ने बताया कि जागरूकता अभियान की शुरुआत शुक्रवार से होगी। अभियान के पहले दिन जिला मुख्यालय पर होटल, रेस्टोरेंट व्यावसायियों की जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। 11 व 13 अगस्त को जिला तथा उपखंड मुख्यालय पर थोक तथा खुदरा दुकानदारों और व्यापारियों के लिए जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 14 अगस्त को जिला तथा उपखंड मुख्यालयों पर सब्जी फ्रूट के ठेले लगाने वाले लोगों को भी कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
मेहता ने बताया कि 17 अगस्त को निजी ड्राइवरों और सैलून संचालकों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने हेतु डीटीओ और सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला और उपखंड मुख्यालय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में 18 अगस्त को कोविड-19 संक्रमण बचाव के उपाय अपनाने और अन्य लोगों को इस कार्य के लिए प्रेरित करने हेतु युवाओं की रैली जिला व उपखंड मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।
मेहता ने बताया कि जिले की विभिन्न खेल अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के लिए 19 अगस्त को जिला मुख्यालय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 20 अगस्त को धर्मगुरूओं की संगोष्ठी आयोजित होगी। 21 अगस्त को मेडिकल संचालकों और फार्मासिस्ट की जागरूकता संगोष्ठी आयोजित होगी तथा महिलाओं को इस बीमारी से बचाव उपाय अपनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से महिला जागरूकता मार्च निकाला जाएगा। इसके तहत जिला मुख्यालय के साथ-सथ सभी उपखंड मुख्यालय पर मार्च निकलेगा। घरेलू और कामकाजी महिलाओं के लिए 24 अगस्त को संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
26 अगस्त को जिला व उपखंड मुख्याल पर प्रातः 7 बजे जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में स्काउट एंड गाइड के साथ-साथ नगरपालिका क्षेत्रों में ईओ तथा उपखंड अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। अभियान के तहत रंगोली और चित्रकला स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सभी आयु वर्ग के लोगों से व्हाट्सएप पर रंगोली , स्लोगन और चित्रकला की रचनाएं मंगवाई जाएगी।
जागरूकता के लिए बनाई जाएगी पेंटिंग
मेहता ने बताया कि अभियान के तहत शहर और उपखंड मुख्यालयों की प्रमुख दीवारों पर 27 अगस्त को जागरूकता पेंटिंग बनवाई जाएंगी तथा इसी दिन राजकीय कार्यालयों अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मेहता ने बताया कि इन कार्यक्रमों और गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग और श्रेणी के लोगों को कोरोना संक्रमण बचाव उपायों की जानकारी देते हुए बचाव आदतें विकसित करने का संदेश देना है।

----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...