*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्रों में 400 तथा
उपखण्ड कार्यालयों में 588 नए पद सृजित होंगे
जयपुर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 2020-21 में खोले जाने वाले 200 नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्रों में 200 पशुधन सहायकों एवं 200 जलधारी के यानी कुल 400 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। प्रत्येक पशु चिकित्सा उप केन्द्र को एक पशुधन सहायक एवं एक जलधारी का पद मिलेगा।
श्री गहलोत ने प्रदेश के 294 उपखण्ड कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 588 नए पद सृजित कर इनके लिए 20.72 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान की भी स्वीकृति दी है। प्रत्येक उपखण्ड कार्यालय को एक सूचना सहायक एवं एक कनिष्ठ सहायक मिलेगा।
83 रिक्त पदों को भरे जाने को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर एवं इसके संघटक महाविद्यालयों में 83 रिक्त पदों को भरे जाने को मंजूरी दी है। इनमें 65 शैक्षणिक, 15 अशैक्षणिक एवं 3 प्रतिनियुक्ति के पद शामिल हैं।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...