*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
राजस्थान के होनहारों ने मारी बाजी,
30वीं और 50वीं रैंक पर जमाया कब्जा
जयपुर । संघ लोक सेवा
आयोग ने आज सिविल सर्विस परीक्षा-
2019 का फाइनल परिणाम घोषित कर
दिया है।
देश की सबसे बड़ी एवं प्रतिष्ठित
इस परीक्षा में मरुधरा के होनहारों ने भी
अपना जबर्दस्त परचम लहराया है। टॉप-
100 में प्रदेश की प्रतिभाओं ने अपनी
उपस्थिति दर्ज करवारकर यह जता दिया है
वो किसी से भी कम नहीं है। अब तक
सामने आये होनहारों में प्रदेश में बेटियों ने
अच्छी खासी उपस्थिति दर्ज करायी है। परी ने 30वीं और शिशिर गुप्ता ने पायी 50वीं रैंक
बीकानेर जिले के नोखा की परी
विश्नोई ने 30वीं रैंक हासिल कर प्रदेश
का मान बढ़ाया है। परी विश्नोई ने दिल्ली
यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। परी की
मां सुशीला बिश्नोई पुलिस इंस्पेक्टर हैं। वे
इन दिनों अजमेर में तैनात हैं। जयपुर के
होनहार शिशिर गुप्ता ने भारतीय सिविल
सेवा के रिजल्ट में 50वीं रैंक अर्जित
कीर्तिमान बनाया है। शिशिर ने आईआईटी
मुंबई से बी.टेक किया है। शिशिर के पिता
सुरेश गुप्ता सरकारी विद्यालय बस्सी में
प्रिंसिपल है और मां शीला गुप्ता गृहिणी हैं।
वहीं चूरू की ऐश्वर्य श्योरान ने 93वीं रैंक
हासिल की है।
प्रदीप बोले- नौकरी के साथ तैयारी मुश्किल थी नईदिल्ली । हरियाणा के
प्रदीप मलिक ने यूपीएससी की परीक्षा में
देशभर में टॉप किया है। सोनीपत जिले के
प्रदीप मलिक किसान परिवार से हैं। पिता
खेती करते हैं। प्रदीप फिलहाल कस्टम एंड
एक्साइज डिपार्टमेंट में नौकरी कर रहे हैं।
उनका कहना है कि नौकरी के साथ-साथ
पढ़ाई करना मुश्किल था। इसके लिए कड़ा
टाइम मैनेजमेंट अपनाना पड़ा।थोड़ा दबाव
भी था क्योंकि यह चौथा और आखिरी
अटेंप्ट था। प्रदीप कहते हैं कि एक बार तो
मन में यह ख्याल भी आया था कि अब
और प्रयास छोड़ दिया जाए। लेकिन, पिता
ने उत्साह बढ़ाया तो आज ये मुकाम
हासिल किया। प्रदीप ने टाइम मैनेजमेंट को
सबसे बड़ा सक्सेस मंत्र बताया।
दो सगी बहनों ने पास किया आईएएस एग्जाम, पिता हैं तमिलनाडु कैडर के आईएएस राजस्थान के दौसा जिले के खेड़ी
रामला गांव की दो सगी बहनों ने आईएएस
की परीक्षा पास कर मिसाल कायम किया
है। दोनों के पिता तमिलनाडु कैडर के
आईएएस हैं। अनामिका मीणा को 116वीं
और अंजलि मीणा को 494 वी रैंक मिला
है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से
सिविल सेवा परीक्षा-2019 का परीक्षा
परिणाम घोषित कर दिया गया है।
राजस्थान के दौसा के खेड़ी रामला गांव
की रहने वाली दो सगी बहनों ने सिविल
सेवा की परीक्षा पास की है और भारतीय
प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है।
अनामिका मीणा और अंजली मीणा दोनों
सगी बहने हैं।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...