*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
कोरोना वॉच वैक्सीन तैयार करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ने गावी के साथ किया करार
महज 225 रुपए में लगेगा कोरोना का टीका
कोरोना वॉच : वैक्सीन तैयार करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ने गावी के साथ किया करार
बेंगलुरू । देश में ऑसफोर्ड की वैक्सीन
तैयार करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से एक खबर
आई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बिल एंड मेलिंडा
गेट्स फाउंडेशन और वैसीन अलायंस संस्था गावी के
साथ एक करार किया है। इस करार के तहत भारत और
निम्न आय वाले 92 देशों को मात्र 3 डॉलर यानी 225
रुपए में वैक्सीन मिल सकेगी। गेट्स फाउंडेशन वैब्सीन
के लिए गावी को फंड उपलब्ध कराएगा, जिसका
इस्तेमाल सीरम इंस्टीट्यूट वैसीन तैयार करने और
वितरित करने में करेगा। वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल पूरे होते
ही इसके उपलब्ध होने की संभावना है। सीरम इंस्टीट्यूट
के सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक, वैक्सीन इस
साल के अंत तक उपलब्ध हो सकती है।
-
क्या है गावी
गावी गेट्स फाउंडेशन की ही एक संस्था है।
जिसका मकसद निन आय वाले देश के लोगों को
वैक्सीन उपलब्ध कराना है। वैसीन का वितरण कोवैस
स्कीम के तहत किया जा रहा है। स्कीम का लक्ष्य विश्व
स्वास्थ्य संगठन समेत दुनियाभर के लोगों तक कोविड-
19 की वैक्सीन पहुंचाना है। कोवैक्स स्कीम का एजेंडा
2021 तक 200 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध
कराना है।
कोविशील्ड नाम से लॉन्च होगी वैक्सीन
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी
भारत के सीरम इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर वैसीन तैयार
कर रही हैं। भारत में यह वैक्सीन कोविशील्ड के नाम से
लॉन्च होगी।
बड़े स्तर पर होगा ट्रायल
नेशनल बायोफार्मा मिशन एंड ग्रैंड चैलेंज इंडिया
प्रोग्राम के तहत सरकार और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के
बीच एक करार हुआ है। इस प्रोग्राम के तहत ही वैक्सीन
का बड़े स्तर पर ट्रायल होगा। इसके लिए कई इंस्टीट्यूट
सिलेक्ट किए जा चुकेे हैं।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...