✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में कोरोना शहर के हर कोने-कोने पर दस्तक देने लगा है। अब संक्रमित मरीजों की चेन बढती जा रही है। इसे थामने में स्वास्थ्य अमला अपना पूरा दमखम लगा रहा है। इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि बीकानेर कलक्ट्रेट का एक कर्मचारी भी आज कोरोना पॉजीटिव आया है। हालांकि, अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं।
आपको बात दें कि इससे पहले इसी बिल्डिंग के अंतर्गत आने वाले डीएसओ कार्यालय से एक कर्मचारी भी संक्रमित आ चुका है। इससे सिस्टम की चिंता भी बढ गई है।
इधर, आज दिनभर में आए 45 मामलों ने शहरभर में हडकंप सा मचा दिया है। आज सामने आए मरीजों में अधिकांश शहर के परकोटा क्षेत्र के हैं। एक साथ इतनी संख्या में मरीज आने से उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों दिन-रात एक करने पड रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रमेश गुप्ता, डॉ. नीलम प्रताप सिंह आदि की टीम अभी देर रात तक मरीजों को ट्रेस करके उन्हें अस्पताल ले जाने के साथ उनकी संपर्क हिस्ट्री खंगालने में जुटी हुई थी। अभी कुछ ही देर पहले सीएमएचओ डॉ. मीणा के साथ पूरी टीम चौखूंटी पहुंची, जहां से सैंपल के लिए मरीजों को ले जाने की कार्रवाई की गई।
📒 CP MEDIA 🙏
अभय इंडिया
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...