✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं नहीं होंगी
स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थी होंगे अगली कक्षा में प्रमोट
जयपुर । राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के संक्रमण
की स्थिति के मद्देनजर इस वर्ष प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों,
महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्नातक और
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराने का निर्णय लिया
है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को
मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया
गया।
गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के परिदृश्य को
देखते हुए इस वर्ष उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के स्नातक और
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी तथा सभी
विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया
जाएगा। प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों के अंकों के निर्धारण के
संबन्ध में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय
द्वारा आगामी कुछ दिनों में जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का
अध्ययन कर समुचित निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि
राज्य सरकार ने पहले कोरोना संक्रमण की हालत कंट्रोल में होने
को देखते हुए फाइनल की परीक्षाएं कराने की तैयारी की थी।
लेकिन इन दिनों तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए नए सिरे
से विचार किया गया एक दिन पूर्व राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप
सिंह खाचरियवास, सरकार मुख्य सचेतक महेश जोशी कई
विधायक परीक्षाएं स्थगित कराने की मांग को लेकर मिले थे। वहीं
अनेक छात्र संगठन भी यह मांग उठाकर प्रदर्शन कर रहे थे।
बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, तकनीकी
शिक्षा राज्य मंत्री श्री सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप,
अतिरिक्त मुय सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य, उच्च शिक्षा
सचिव श्रीमती शुचि शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त महेन्द्र
सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...