✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
✍️
अगले हफ्ते जारी हो सकता
है बोर्ड का पहला परिणाम!
अजमेर । राजस्थान माध्यमिक
शिक्षा बोर्ड अपना पहला नतीजा जुलाई
के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है।
बोर्ड की लंबित विषयों की परीक्षा 30
जून को समाप्त हुई थी जिसके बाद अब
परिणाम जारी करने की कवायद शुरू हो
गई है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.पी जारोली
पहले ही कह चुके हैं कि बोर्ड 15 जुलाई
से पहले अपना पहला नतीजा जारी कर
देगा। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है
कि बोर्ड अगले सप्ताह के अंत तक अपना
पहला परिणाम 12वीं विज्ञान और
वाणिज्य संकाय के नतीजे जारी करेगा।
कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर बोर्ड
ने इस बार अपने मूल्याकंन व्यवस्था में
बदलाव किया है। बोर्ड ने इस बार हर
परीक्षक को 450 की जगह 300 उत्तर
पुस्तिकाएं ही जांचने के लिए दी हैं। साथ
ही इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
कर 10 दिन में प्राप्तांक, बोर्ड की
वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने
के निर्देश दिए थे।
सूत्र बताते हैं कि बोर्ड को 12वीं विज्ञान और वाणिज्य के अधिकांश
विषयों के प्राप्तांक मिल गए हैं और अब
उन्हें केंद्रीयकृत रुप से परिणाम निकालने
के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...