✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर से प्रवासियों को लेने कोलकाता दो बसें पहुंची
प्रवासियों को लाने व भेजने मे सहयोगी बनी जैन महासभा
बीकानेर। बीकानेर। कोरोना संकट मे फंसे बीकानेर क्षेत्र के जैन समाज के व्यक्तियों को बाहर से लाने व पहंुचने हेतु सरकार से स्वीकृति इत्यादि दिलाने के लिए जैन महासभा, बीकानेर पूर्णतया सक्रिय है। जैन महासभा के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि हमारे प्रबंध मंडल के सदस्य मोहन सुराणा इस दायित्व को बहुत खूब निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से कोलकाता, अहमदाबाद, सूरत, पंजाब, दिल्ली, चैन्नई, नासिक, नॉयडा, मुम्बई, भीवंडी, पूना, गुडगांव इत्यादि क्षेत्रों व राजस्थान के जिलों में फसे हुए व्यक्तियों को बीकानेर लाने-जाने के लिए सरकारी पास की व्यवस्थाएं करवायी। प्रवासियों को लाने के लिए कारों, मिनी बसों इत्यादि वाहनों की व्यवस्था करवाने में भी सहयोग किया गया। महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में फसे हुए प्रवासियों को अपने स्थान पर भेजने की स्वीकृति सरकार से प्रदान करवाने में सहयोग प्रदान किया है। सभी जाने व आने वालों की क्वारेंटाइन व जांच की पूरी व्यवस्था की गई है।
बीकानेर से दो बसें प्रवासियों को लाने के लिए आज कलकता पहंुची
गंगाशहर के छाजेड़ एवं नोखा के मरोठी परिवार के सदस्यों को लेकर एक बस आयेगी तथा दूसरी बस में नोखा के चाण्डक परिवार के लोग आ रहे हैं। शर्मा ट्रैवर्ल्स से अनुबन्धित गौतम ट्रेवर्ल्स गंगाशहर की बसें कोलकाता पहंुची है।
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...