✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
यह पार्टी मानो 15 पैसे देकर ₹1 रुपया गिनवा रही है... श्रमिक स्पेशल ट्रेन किराया मुद्दे पर बोले बिहारी बिश्नोई
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
नोखा 04-05-2020 ।
*यह समय राजनीति करने का नही, मिलकर मुकाबला करने का है :- विधायक बिश्नोई*
विधायक बिश्नोई ने कहा कि कोविड-19 में प्रवासी बंधुओं की घर वापसी करवाना आज की सबसे बड़ी चुनौती है, जिसका केंद्र-राज्य की सरकारें व आमजन व स्वयं प्रवासी बंधु मिलकर ही मुकाबला कर सकते हैं । ऐसे में राज्य सरकार ने केंद्र से इसकी इजाजत मांगी तो गृह मंत्रालय ने तुरंत 29 अप्रैल को इजाजत दे दी । उसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने केंद्र से रेल मांगी.... केंद्र सरकार ने वह भी दे दी ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई आज नोखा स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुवे ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि जिसमें "श्रमिक स्पेशल ट्रेन" के कुल संचालन खर्च का 85% रेलवे स्वयं वहन कर रहा है और मात्र 15% खर्च संबंधित राज्य सरकार से वहन किया जा रहा है कहीं भी स्टेशन पर टिकट खिड़की नहीं है किसी को रेलवे द्वारा टिकट जारी नहीं की जा रही है 15% खर्च की टिकटें रेलवे संबंधित राज्य सरकार को या सरकार के नोडल अधिकारी को दे रहा है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि ऐसे में श्रीमती सोनिया गांधी, श्रीमान राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का यह कहना कि केंद्र सरकार श्रमिकों से किराया ले रही है हमारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसका खर्च वहन करेगी ।
यह परंपरा बहुत ही गलत है कोविड संकट में राजनीति करना कतई उचित नहीं कहा जा सकता वो भी उनके द्वारा जिनके राज में यूपीए एक व दो में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए थे इसे देश भुला नहीं है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नब्बे के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी कहते थे हम दिल्ली से ₹1 भेजते हैं तो 15 पैसेे नीचे पहुंचते हैं । 20 वर्ष बाद भी उनकी पार्टी वही बात दोहरा रही है 15 पैसे देकर ₹1 रुपया गिनवा रही है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार व माननीय मुख्यमंत्री जी व कलेक्टर महोदय को मेरा सुझाव है कि रेलवे को 15% हिस्से का पैसा आपदा राहत कोष, Untied फंड से, मुख्यमंत्री राहत कोष, कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (CSR) फण्ड से आदि कोष से दे रहे हो ।
उसी तरह बसों से भी प्रवासी बन्धुओ का लाने का खर्च आपदा राहत कोष, Untied फण्ड से, कोविड-19 मुख्यमंत्री राहत कोष से, कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड से, सांसद-विधायक कोष से, कोविड-19 को लेकर बने कलेक्टर राहत कोष व स्थानीय निकाय राहत कोष से, स्थानीय भामाशाहो के सहयोग से मिलाकर एक कोष का निर्माण करे और जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्बन्ध अधिकारियों कर्मचारियों की टीम का गठन कर इस काम को अंजाम दिया जाए ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि मैं मेरे विधायक कोष से ₹11 लाख रुपये की अनुशंसा करता हूं जो प्रवासी बंधुओं को लाने में होने वाले खर्च में काम लिए जाए ।
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...