✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
भगवान महावीर जन्म कल्याणक घर घर मनाया गया
प्रातः 9 से 10 बजे तक खूब की धार्मिक आराधना
बीकानेर , 6 अप्रैल ।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सम्पूर्ण जैन समाज में इस बार घर घर भगवान महावीर को भावांजलि देकर मुख्य समारोह के रूप में मनाया गया। लोग मंदिरों में नहीं गए अपने अपने घरों में ही पूजा अर्चना की।
जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष जैन लूण करण छाजेड़ ने बताया कि अनेक घरों में प्रातः9से 10 बजे सामायिक का क्रम चला तथा जप,तप, त्याग, मौन , नवकारसी , उपवास , आयम्बिल , एकासन, स्वाध्याय व ध्यान आदि का क्रम बहुत सारे परिवारों में किया गया। आज महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अनेक महिलाओं , पुरुषों व युवा वर्ग में उपवास किये गए. जैन समाज के कल कारखाने , उद्योग व व्यापारिक कार्य जो घरों से भी किये जा रहे थे, बंद रहे.
पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर ने बताया की 21 दिनों तक जप,तप, त्याग, सामायिक, स्वाध्याय व ध्यान आदि का क्रम जिन्होंने शुरू कर रखा है वो यह आराधना भगवान महावीर जन्म कल्याणक के बाद भी जारी रखें। उल्लेखनीय है कि कोरोना के कहर के चलते भगवान महावीर के इस2619 वें जन्म कल्याणक महोत्सव को जैन महासभा, बीकानेर ने लोकडाउन के प्रारम्भ के दिन से ही सम्पूर्ण समाज को यह निवेदन कर दिया था कि 21 दिनों तक जप,तप, त्याग, सामायिक, नवकारसी , उपवास, आयम्बिल ,एकासन, मौन , स्वाध्याय व ध्यान आदि का क्रम लोकडाउन समाप्त होने तक जारी रखें । अतः बहुत सारे परिवारों में यह क्रम जारी है।
महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने बताया कि जैन महासभा की अपील पर हजारों की संख्या में आज बच्चों से बुजर्गों तक सभी ने सामायिक करके महावीर के समता के उपदेश को अपने जीवन में लागू किया.
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...