✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*पुलिसकर्मियों के लिए रोटरी मरुधरा ने दिए सेनेटाईजर , ग्लव्स, मास्क / फ़ूड पैकेट का प्रतिदिन हो रहा वितरण
बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के द्वारा पुलिस कार्मिकों के लिए सेनेटाईजर , हैंड ग्लव्स व थ्री प्लाई मेडिकल फेस मास्क भेंट दिए गए।
सेवा प्रकल्प के संयोजक रोटेरियन राजेश बवेजा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा द्वारा क्षेत्र में ड्यूटी दे रहे पुलिस कार्मिकों के हितार्थ कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु जरूरी सुरक्षा संसाधनों की आवश्यकता जताई गई जिससे प्रेरित होकर रोटेरियन अरविंद व्यास ने इन संसाधनों को उपलब्ध करवाने के अभियान शुरुआत की।
रोटेरियन अरविंद व्यास ने बताया कि क्लब उपाध्यक्ष पंकज पारीक, पूर्वाध्यक्ष आनंद आचार्य, रोटे श्रवण सैनी, रोटे राहुल माहेश्वरी, रोटे मनोज कूड़ी के सहयोग से कोटगेट थाना क्षेत्र में अडिशनल एसपी श्रवण सिंह राठौर, सीआई धर्मेंद्र पुनिया को 2000 हैंड ग्लव्स, 2000 फेस मास्क, सेनेेटाईजर की 500 छोटी बड़ी बोतल पैकिंग उपलब्ध भेंट की गयी।
यह सुरक्षा सामग्री कोरोना वायरस से प्रभावित हाई रिस्क क्षेत्र में काम कर पुलिस कर्मियों के सुरक्षा हेतु काम आएगी।
*1600 फ़ूड पैकेट का प्रतिदिन हो रहा वितरण*
रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा द्वारा 1600 फ़ूड पैकेट तैयार करके ज़िला प्रशासन के माध्यम से निराश्रितों, गरीबों और बेरोज़गार हुवे दिहाड़ी मजदूरों के भोजन हेतु सुबह व सायं अवसर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
कोरोना महामारी में भूखे को भोजन उपलब्ध करवाने के इस सेवा प्रकल्प के संचालन में रोटेरियन आनंद आचार्य, राजेश बवेजा, मनोज गुप्ता, राहुल माहेश्वरी विशिस्ट सेवा के संयोजन में जुड़े है। क्लब के अरविंद व्यास, उपाध्यक्ष पंकज पारीक, सचिव अनीश अहमद, डॉ पुनीत खत्री, सुरेश पारीक, शकील अहमद, डॉ अम्बुज गुप्ता, रोट्रेक्ट राहुल गहलोत, मनोज बजाज, एड पुनीत हर्ष, अमित नवाल, मनोज कुड़ी, डॉ संदीप खरे क्लब के हर सदस्य द्वारा विशेष से योगदान किया जा रहा है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...