✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में मना रहे पार्टी स्थापना दिवस
बीकानेर, 6 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिले के कार्यकर्ता सोमवार को पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस अपने घरों पर रह कर ही मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शहर जिले के कार्यकर्ताओं ने सुबह अपने घरों मे पार्टी का झंडा फहराया, गले में पार्टी का दुपट्टा डाल कर सेल्फी ली और सोशल मीडिया में साझा कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त घरों पर ही उपलब्ध भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर तिलक लगाकर वन्दन करेंगे। शहर जिला अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना से उपजे संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष , पार्षद ,मोर्चो के कार्यकर्ता बड़ी संख्या
सेवा का भाव ले कर पूर्ण मनोयोग से शहर भर के जरूरतमंदों को आपूर्ति में ललगे है। पार्टी के कार्यकर्ता 11 हज़ार से अधिक भोजन पैकेट दोनों समय उपलब्ध करवा रहे है
इसके अतिरिक्त 12 हज़ार, आभाव ग्रस्त परिवारों तक सूखा राशन उपलब्ध करवाया है। पार्टी के कार्यकर्ता सामुदायिक रसोई में निर्मित भोजन पैकेट निर्माण कर नगर निगम, एवम स्वयम के स्तर पर जरूरतमंदों तक पहुँच रहे है। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निरीह पशुओं के लिए चारा, पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की गई है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता हर स्थिति में प्रशासन के सहयोग के लिए तैयार है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...