✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोरोना के अंधकार को मिटाने के लिए उजाले का मंत्र,
-✍️ राजेश ओझा
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोरोना के अंधकार को मिटाने के लिए उजाले का मंत्र,
जब १३० करोड़ लोग एक साथ मोमबत्ती और दिया जलाएंगे तो पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा होगा,
-✍️ राजेश ओझा
९ बजे ९ मिनट की दिवाली, बिजली और ज्योतिष को लेकर....
पढ़ें 👉 👇
बीकानेर,राजेश ओझा। एक तरफ नोवल कोराना वायरस पूरे विश्व में धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है वहीं भारत में भी इसका असर अब बढऩे लगा है। पूरा भारत देश इस वायरस से अपने स्तर पर जंग लड़ रहा है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को समय-समय पर संबोधित करते आ रहे है। पीएम मोदी पूरे विश्व में अपने नवाचारों से समय-समय पर आश्चर्यचकित करते आ रहे है। इस महामारी से लडऩे के लिए पीएम मोदी ने पहले एक नवाचार कर पूरे विश्व में भारत की ताकत का उदाहरण पेश किया था। जहां उन्होंने एक साथ ताली और थाली बजाने के लिए लोगों से कहा।
अब फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के अंधकार को मिटाने के लिए उजाले का मंत्र दिया है। पीएम मोदी ने एक संन्देश जारी किया जिसमें दिनांक ५ अप्रैल रविवार को भारत के १३० करोड़ लोगों को रात ९ बजे ९ मिनट के लिए घर की सभी लाइट बंद कर मोमबत्ती या दिया जलाकरअपने घर से बाहर आने को कहा है। यह ९ मिनट की दिवाली एक बार पूरे भारत में एक साथ दिखाई देगी। पीएम मोदी ने कहा टोर्च या मोबाइल फ्लैस लाइट भी जला सकते है।
क्या बिजली के घरेलू उपकरणों को हो सकता है नुकसान ?
लोगों का एक सवाल सामने आ रहा है कि अगर एक साथ जब वापस लाइट शुरू कि जाएगी तो क्या बिजली के घरेलु उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिजली विभाग इसके लिए सारी तैयारी कर रहा है। जिससे कोई दुर्घटना या किसी भी घरेलू बिजली उपकरणों को नुकसान न पहुंचे। रिपोर्ट के बताया गया है कि आप धीरे-धीरे अपने घर की लाइट वापस शुरू करें एक साथ न करें।
क्या कहता है ज्योतिष.....
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ डॉ जय मदान के अनुसार ५ अप्रैल को रात ९ बजे ९ मिनट के लिए दिया जलाने के संबंध में एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि पीएम मोदी यह काम ४ तारीख को भी करवा सकते थे लेकिन उन्होंने ५ तारीख को चुना और रात ९ बजे ९ मिनट के लिए इसलिए कहा क्योंकि ९ नंबर मंगल का नंबर है और जब आप मंगल को मजबूत करते है तो आपकी विल पावर मजबूत होती है, आपके अंदर बुराईयों से लडऩे की क्षमता बढ़ती है, आपके अंदर की इमीन्यूटी को बढ़ाती है, आपके अंदर की ताकत को बढ़ाता है। ५ तारीख को इसलिए करने को कहा क्योंकि ५ तारीख को चन्द्रमा सिंह राशि में है, सिंह राशि मतलब सूर्य की राशि है। सूर्य जो रोशनी का प्रतिक है, उजाले का प्रतिक है। जब आप रोशनी जलाएंगे तो अपका चन्द्रमा भी मजबूत होगा जिससे आपके मन को ताकत मिलेगी। अगर आप मोमबत्ती या दिया जलाते है तो यह ज्यादा असर कर पाएगा।
विश्व भर में फिर जाएगा एक संदेश...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस नवाचार से पूरे विश्व में फिर एक बार भारत की ओर से एकता का संदेश जाएगा। जो कि एक मिसाल बन सकता है। किसी भी देश के प्रधानमंत्री को अपनी ताकत बताने या भारत विभिन्नता में एकता का यह सही मौका है। चीन और पाकिस्तान जो हमारे पड़ोसी देश है उन्हें भी हमारी ताकत का उदाहरण देना जरूरी है। जब १३० करोड़ लोग एक साथ मोमबत्ती और दिया जलाएंगे तो पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा होगा।
पत्रकार : राजेश के. ओझा (हैलो बीकानेर)
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...