✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पाक विस्थापितों की समस्याओं को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को लिखा पत्र
दिनांक 06/04/2020 को केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लाॅकडाऊन के समय राजस्थान में रह रहें पाक विस्थापितों को आ रही समस्याओं को लेकर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिखा। श्री मेघवाल ने पत्र के माध्यम से केन्द्रीय राज्य मंत्री से पाक विस्थापितों को सुभेद्य ;टनसदमतंइसमद्ध श्रेणी मे शामिल करने की माँग की।
मेघवाल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि राजस्थान में लगभग 6000 परिवार व 50,000 लोग पाक विस्थापितों के निवास करते हैं जिनमें से बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें सीएए लागू होने के बावजूद भी आजतक नागरिकता नहीं मिली है, जिसके कारण वे नागरिक होने के नाते मिलने वाले लाभों से वंचित हैं। इन लोगों को बीपीएल/एपीएल की श्रेणी में भी वर्गीकृत नहीं किया गया है। इनमें से अधिकतर परिवार दिहाड़ी श्रमिक हैं जिनका अभी तक पंजीकरण भी नहीं हो सका है। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के समय केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कमजोर वर्ग के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभ भी इन पाक विस्थापितों को नहीं मिल पा रहें हैं इन लोगों के जन-धन खाते भी नहीं खोल गए हैं जिसके कारण इनको केन्द्र सरकार द्वारा जरूरतमंद लोागों को दी जा रही सहायता राशि भी प्राप्त नहीं हो पा रही है।
इन सभी परिस्थितियों का हवाला देते हुए श्री मेघवाल ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री से इन पाक विस्थापित परिवारों को सुभेद्य ;टनसदमतंइसमद्ध श्रेणी में शामिल करने की माँग की है, ताकि ऐसी संकट की घड़ी में इन पाक विस्थापित नागरिकों को भी केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सकें।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...