✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोरोना वारियर्स मानवता की सेवा में रात-दिन एक कर रहे, सभी नागरिक इनका पूरा सहयोग करे - जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री
बीकानेर, 05 अप्रेल। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा है कि प्रदेशभर में ‘कोरोना वारियर्स‘ मुश्किल परीक्षा की घड़ी से गुजरते हुए मानवीय सेवा के अपने सबसे बड़े धर्म को पूर्ण शिद्दत के साथ निभा रहे हैं। वे केवल अपनी राजकीय या संस्थानिक सेवा के दायित्त्व को ही पूरा नहीं कर रहे बल्कि नागरिकों को संक्रमण से महफूज रखने के लिए अपनी भूमिकाओं का मन से निर्वहन कर रहे हैं।
डॉ. कल्ला ने कहा कि हमारे सभी चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ, जिला प्रशासन, पुलिस, जलदाय, बिजली तथा खाद्य सामग्री की आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कार्मिकों के अलावा मीडियाकर्मी भी चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच रात दिन एक कर रहे हैं। ऐसे में जिले के सभी नागरिक राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देर्शों की पूरी पालना सुनिश्चित करते हुए कोरोना वारियर्स के कार्यों में अपना सहयोग करे।
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिले में लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, वे घरों में रहकर सतर्कता और सावधानी बनाए रखें, यही इस समय बचाव और सुरक्षा की दृष्टि से सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने बताया कि बीकानेर में जो कोरोना सक्रंमित मिले है, उनको इससे मुक्त करना तथा जिन क्षेत्रों से ये लोग सम्बंधित है, वहां के अन्य नागरिकों में संक्रमण को रोकना जिला प्रशासन एवं सरकार की प्राथमिकता है, इसीलिए कई स्थानों पर कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे सभी स्थानों पर मेडिकल टीमों द्वारा सघन स्क्रीनिंग कराई जा रही है। नागरिक इन टीमों के द्वारा मांगी जा रही सभी प्रकार की डिटेल्स उपलब्ध कराए और कोई भी जानकारी किसी भी सूरत में नहीं छिपाएं।
डॉ. कल्ला ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में रसोई गैस, राशन सामग्री और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपभोक्ता भंडार की वैन के माध्यम से आपूर्ति करे ताकि इन इलाकों में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि वे जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों से लगातार सम्पर्क में है और उनसे फीडबैक ले रहे हैं, राज्य सरकार के स्तर से निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विपदा की इस घड़ी में गरीब, बेघर, दिहाड़ी मजदूर एवं असहाय वर्ग के लोगों को खाद्य सामग्री और भोजन के पैकेट्स उपलब्ध कराने जैसे सेवा कार्यों में तन, मन और धन से जुटे सामाजिक एवं राजनैतिक दल के कार्यकर्त्ताओं, स्यवंसेवी संगठनों और अन्य नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह बीकानेर के लोगों के मन में सदैव मौजूद रहने वाली परोपकार की भावना का परिचायक है।
------
कोलायत, पूगल और खाजूवाला उपखंड को डीएमएफटी फंड से दो- दो लाख रुपए की सहायता
जिला मजिस्ट्रेट ने स्वीकृत की राशि
बीकानेर, 5 अप्रैल। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक उपकरण और सहायक सामग्री खरीदने हेतु डीएमएफटी फंड से कोलायत, पूगल और खाजूवाला उपखंड को 2 - 2 लाख रुपए दिए गए हैं। डीएमएफटी के अध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों उपखंड क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक चिकित्सा और अन्य सहायक सामग्री क्रय करने के लिए दो लाख रुपए प्रति उपखंड सहायता दी गई है। इसकी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस राशि का प्रयोग उपखंड अधिकारी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत करना सुनिश्चित करेंगे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...